The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्टारकास्ट मेहमान बनकर पहुंची थीं। इस एपिसोड में ढेर सारी मस्ती और कई बड़े खुलासे देखने को मिले। मृणाल ठाकुर, अजय देवगन और रवि किशन ने गेस्ट बनकर शो में चार-चांद लगा दिए। इस दौरान पूरी दुनिया के सामने रवि किशन की स्टोरी के कई बड़े राज भी सामने आ गए। वो आधे पंजाबी और आधे बिहारी कैसे हैं? एक्टर ने ये खुद रिवील किया है।
रवि किशन के पिता ने की 3 शादियां
इसके अलावा रवि किशन ने ये भी बताया कि उनके पिता की 3 पत्नी हैं। दरअसल, कपिल शर्मा अपने शो में ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कास्टिंग पर बात कर रहे थे। उन्होंने संजय दत्त की जगह रवि किशन को कास्ट किए जाने पर सवाल किया था। कपिल ने अजय देवगन से पूछा कि पहले पार्ट में संजय दत्त थे और अब रवि किशन आए हैं। संजय दत्त तो पंजाबी हैं, लेकिन रवि किशन UP से हैं, तो उनके दिमाग में कैसे आया कि रवि किशन इस किरदार में आ सकते हैं? तो बड़े ही फनी तरीके से अजय देवगन ने इसका जिम्मेदार किरदार के पिता को बता दिया।
पिता के कांड कारण मिला ‘सन ऑफ सरदार 2’ में काम
अजय देवगन ने इस रोल में रवि किशन की कास्टिंग पर बात करते हुए कहा, ‘ये किरदार हमने उस हिसाब से वर्क आउट किया है कि इनके पिता जी हर शहर में कांड करते हुए गए हैं। वो ट्र्रक ड्राइवर थे, बिहार पहुंचे तो बिहार में कांड कर दिया, तो ये आ गए। ये पूरी पंजाबी तो नहीं सीख पाए, लेकिन आधी पंजाबी आधी बिहारी बोलते हैं।’ इस पर सफाई देते हुए रवि किशन ने कहा, ‘कांड मतलब बाकायदा मेरी मां से शादी की।’ इसके बाद रवि किशन ने पिता को लेकर खुलासा करते हुए कहा, ‘मेरे पिता की 3 बीवी हैं। एक पंजाब में रहती है। ट्रक लेकर चले थे, बिहार कुछ दिन, वहां हमारी मां मिलीं। वहां हमारा जन्म हुआ। फिर लंदन में उनको एक पोल डांसर मिली।’
यह भी पढ़ें: प्रैंक्स्टर अजय देवगन कॉमेडी शो में क्यों रहते हैं सीरियस? कपिल शर्मा के शो पर खुला राज
अजय देवगन ने खोली पोल
इसके बाद मजाक- मजाक में आगे की स्टोरी अजय देवगन ने सुनाई कि फिल्म में रवि किशन के पिता लंदन में रेस्टोरेंट में काम करते थे और वहां बर्तन मांजते-मांजते उन्होंने अंग्रेजी मम्मी को भी चमका दिया।’ इस पर रवि किशन ने ये भी कह दिया कि उन्हें लगता था कि अगर उनका बाप रुकता नहीं, तो वो उनकी टांगे तोड़ देते कि अब तो वो मान ही जाएंगे। ये सुनकर सभी की हंसी छूट गई।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
5 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines