Ravi Kishan recalls tried to touch feet PM Modi words: गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की प्रोमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में वे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में भी आए थे और फिल्म और निजी जिंदगी के अनुभवों को लेकर बात की थी। इसी बीच उन्होंने 6 साल पहले पीएम मोदी से मुलाकात का किस्सा सुनाया जो उस समय काफी चर्चित हुआ था।
जब मोदी जी ने पैर छूने से रोका
रवि किशन कहते हैं कि 2019 में गोरखपुर से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के पैर छूने की कोशिश की तो उन्हें तुरंत रोक दिया गया। बकौल रवि किशन, मैं मोदीजी से आशीर्वाद लेने उनके केबिन में गया। मेरी तरफ देखते हुए उन्होंने पूछा, आपके महादेव कैसे हैं?’ मैं पूरी तरह से सन्न रह गया। मैं आमतौर पर लोगों के पैरों पर नहीं गिरता, लेकिन उन्हें देखते ही मेरे हाथ सीधे उनके पैरों की ओर बढ़ गए। उन्होंने तुरंत मेरा हाथ पकड़ लिया और कहा,’ भारत झुकेगा नहीं। योगी जी भी मोदी जी के रास्ते पर ही चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ravi Kishan आधे पंजाबी, आधे बिहारी कैसे? कपिल के शो में खोले पिता की 3 पत्नियों के राज
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले थे रवि किशन
22 नवंबर 2019 को शेयर की एक पोस्त में रवि किशन ने बताया कि संसद भवन में भी उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की हुई। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा खोलने की मांग की और विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने पीएम को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 8 जनवरी 2024 को विकसित भारत संकल्प यात्रा के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने रवि किशन का जिक्र किया।
यह भी पढ़ें: 750 से ज्यादा फिल्में, OTT पर भी किया राज; Ravi Kishan के 5 किरदार जो सबसे ज्यादा रहे हैं खास
मोदी को अपना आदर्श मानते हैं भाजपा नेता
राज शामानी के पॉडकास्ट पर Ravi Kishan ने बताया कि शुरू में वे अपने बयानों से काफ़ी विवादों में फंस जाते थे हालांकि, ऐसे क्षण आमतौर पर अनजाने में होते हैं। प्रधानमंत्री ने खुद उन्हें सोच समझकर बोलने की सलाह देते हुए कहा था कि ‘आप भी एक सेलिब्रिटी हैं। मीडिया के सामने जितना कम दिखें, उतना अच्छा है। जितना हो सके विवादों में पड़ने से बचें।’ उस दिन के बाद से उन्होंने सुर्खियां बटोरने के लिए कभी कोई बेतुकी बात नहीं की। मराठी-भोजपुरी विवाद सहित कई मुद्दे चल रहे थे। सबसे अच्छी बात यह है कि अपना काम करो, चुप रहो। पूरा देश आपको देख रहा है।
यह भी पढ़ें: रवि किशन को मिला आईफा पुरस्कार, सीएम योगी ने की मजाकिया अंदाज में खिंचाई; वीडियो वायरल
मैने लोगों के रेल टिकट भी बुक किए
रवि किशन ने यह भी बताया कि उनके जैसे लोगों को हमेशा दूसरों का सम्मान करना चाहिए और उनकी बात सुननी चाहिए। “कई बार ऐसा हुआ है कि लोगों ने मेरी गाड़ी रोकी, अपने इलाके के नाले के बारे में पूछा और यहां तक कि मुझसे उनके लिए ट्रेन टिकट बुक करने का भी अनुरोध किया। आपको वहीं बैठकर उनके लिए टिकट बुक करना पड़ता है। एक सांसद होने के नाते मुझे ऐसा करना ही पड़ता है। वे मुझसे सड़क किनारे नलों से पानी न आने की शिकायत करते हैं। मैंने चुनाव लड़ा था और इस पर गौर करना भी मेरा काम है। हर भाजपा नेता मोदीजी का अनुसरण कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Ravi Kishan को पिता ने क्यों मारा? स्ट्रगल के दिनों को याद कर भावुक हुए BJP सांसद
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
5 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines