Ravi Kishan Recalls Struggle Days: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और राजनेता रवि किशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कभी बिग बॉस के पहले सीजन के कंटेस्टेंट रहे एक्टर आजकल बिग बॉस 18 में अपने शो ‘हाय दइया विद रवि भइया’ से चर्चा में हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘लापता लेडीज’ भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई है। इसके अलावा इस फिल्म को 2025 एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए इंडिया की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में अनाउंस किया गया है। इसकी वजह से रवि किशन की खुशी सातवें आसमान पर है। इस मौके पर एक्टर ने अपने स्ट्रगल की कुछ बातें शेयर की हैं।
रवि किशन ने सुनाया स्ट्रगलिंग का किस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि किशन ने हाल ही में अपने स्ट्रगल पर बात करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि वह जानते थे कि उनका सूर्योदय होगा। एक्टर ने कहा, ‘इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए मैंने बहुत संघर्ष किया। मैंने तमिल, तेलुगु, हिंदी और बहुत सी भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। मैं जानता था कि मेरे पास एक्टिंग का टैलेंट है। मुझे स्वाभाविकता और स्वैग को मिलाना था लेकिन मुझे ज्यादा मौका नहीं मिल सका।’
रवि किशन ने कहा, ‘लोग हमेशा कहते आए हैं कि वह सफलता के रास्ते पर चले हैं लेकिन मुझे लगता है कि मैं रेंगकर ऊपर पहुंचा हूं। मैंने इसके लिए बहुत तपस्या और संघर्ष किया है। मैं मिट्टी के घर में रह चुका हूं। मुंबई में पैदल सड़कों पर चला हूं और वड़ा पाव खाकर गुजारा करता था।’ उन्होंने इंडस्ट्री में आने की ख्वाहिश रखने वालों से यह कहा कि वह कभी निराश नहीं हों।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: नॉमिनेशन टास्क में घरवालों की अग्नि परीक्षा, किसने किया सेफ, किसने दी बलि
रामलीला में सीता बने
एक्टर ने आगे कहा, ‘इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं रहा लेकिन मैं खुद पर विश्वास करता रहा कि मेरी जिंदगी का सूरज भी उगेगा। मुझे बस उस दिन का इंतजार था।’ अपने पिता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे विरासत में मेरे पिता से ईमानदारी और आध्यात्मिकता के अलावा कभी कुछ नहीं मिला। मैंने थिएटर किया, रामलीला में मां सीता का रोल किया। मुझे मेरे पिता ने मारा भी था। वह कहते थे कि नचनिया बनोगे क्या? वह मेरी आकांक्षाओं को समझ नहीं सके।’
कई बॉलीवुड फिल्मों में आए नजर
गौरतलब है कि सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि रवि किशन बॉलीवुड में भी अपनी सफल पहचान बना चुके हैं। उनके करियर में ‘लापता लेडीज’ महत्वपूर्ण स्थान रखती है, ऐसा उनका कहना है। बता दें कि इस फिल्म में वह एक पुलिसवाले के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा रवि किशन अपने करियर में ‘हेरा फेरी’, ‘तेरे नाम’, ‘बाटला हाउस’ और ‘सिंघम अगेन’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
5 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines