Laapataa Ladies, Ravi Kishan: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें हिंदी सिनेमा के बारे में स्टार्स बात करते नजर आ जाते हैं। इस साल आमिर खान की फिल्म ‘लापता लेडीज’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भले ही थिएटर में ज्यादा भाव नहीं मिला, लेकिन फिल्म ने ओटीटी पर कमाल किया और जमकर प्यार बटोरा। फिल्म की लोगों ने खूब तारीफ की और ये दर्शकों को पसंद भी आई। हालांकि इस फिल्म में रवि किशन ने पुलिस वाले (मनोहर) का किरदार निभाया है, लेकिन ये रोल पहले किसी और के पास था। आइए जानते हैं किसके?
फिल्म ‘लापता लेडीज’ पर की बात
दरअसल, कुछ ही दिन पहले पॉपलुर एक्टर रवि किशन को शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में देखा गया था। इस दौरान रवि ने कई चीजों पर बात की। साथ ही उन्होंने फिल्म ‘लापता लेडीज’ पर भी बात की। इस दौरान उन्होंने बात करते हुए कहा कि आमिर खान ने फिल्म ‘लापता लेडीज’ प्रोड्यूज की। उन्होंने ही पुलिस की वर्दी भी बनाई थी।
आमिर खान ने की तारीफ- रवि
रवि ने आगे कहा कि किरण राव जी ने मना कर दिया था कि नहीं, हमको फिल्म में रवि किशन चाहिए और आमिर खान ने इस बात को माना क्योंकि उनका दिल बहुत बड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों ने साथ में भोपाल में फिल्म देखी। रवि ने आगे बताया कि उन्होंने कहा कि मैं आपके जैसा नहीं कर सकता और आपने बहुत कमाल का काम किया है।
‘लापता लेडीज’ में रवि किशन का रोल?
रवि किशन ने अपनी बात को आगे बढ़ते हुए कहा कि इसलिए ही वो आमिर खान हैं और इसलिए ही उनका बड़ा दिल है। उन्होंने कहा कि बड़ा कलेजा चाहिए किसी एक्टर की तारीफ करना और अपने पैसे लगाने का और उसको लेने का क्योंकि ये किरदार उनका फेवरेट था। गौरतलब है कि फिल्म ‘लापता लेडीज’ में रवि किशन ने पुलिस वाले का रोल निभाया था, जो लोगों को खूब पसंद आया था।
लोगों को खूब पसंद आया रवि का किरदार
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब रवि किशन ने कोई किरदार निभाया है और वो लोगों के दिल में ना उतरा हो। जी हां, अक्सर ही लोग रवि किशन के रोल के कायल हो जाते हैं और उनका रोल लोगों को खूब पसंद भी आता है। ऐसा ही इस फिल्म में भी हुआ और लोगों ने उनकी खूब तारीफ की थी। रवि का ये वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर भी रिएक्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- इस फिल्म के हीरो-विलेन ने किया कंफ्यूज? 4 करोड़ था बजट कमा डाले इतने करोड़?
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
20 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines