Ravi Kishan Reaction on Court Rejects Plea for DNA: मशहूर भोजपुरी स्टार रवि किशन (Ravi Kishan) इन दिनों बेहद चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, बीजेपी सांसद की पर्सनल लाइफ उन्हें लाइमलाइट में खींच लाई है। दरअसल, अपर्णा ठाकुर नाम की एक महिला ने कुछ दिन पहले एक्टर की पत्नी होने का दावा किया।
कोर्ट ने खारिज की शिनोवा की अर्जी
इसके बाद शिनोवा शुक्ला नाम की उनकी बेटी ने कहा कि रवि किशन उनके पिता हैं। अदालत में इस बात को साबित करने के लिए शिनोवा की ओर से डीएनए टेस्ट की मांग की गई थी। हालांकि कोर्ट ने शिनोवा की अर्जी को खारिज कर दिया है। वहीं, अब इस पर खुद रवि किशन ने चुप्पी तोड़ी है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर इस मामले में एक्टर का क्या कहना है?
बख्शा नहीं जाएगा
इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए अभिनेता रवि किशन ने कहा कि जिस किसी ने भी उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश की है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। एक्टर की टीम ने अपने स्टेटमेंट में आगे कहा कि इस मामले में जिन्होंने ने भी एक्टर की इमेज को खराब किया, उन्हें जेल जाना होगा और अभिनेता की मानहानि का हर्जाना भी देना होगा।
अपर्णा ठाकुर ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
दरअसल, इस केस में भोजपुरी स्टार का मानना है कि ये कोई छोटी बात नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह की हरकत करना पब्लिक को गलत संदेश देने जैसा है। ऐसा करने से लोगों के मन में कई तरह की बातें आती हैं। स्टेटमेंट में आगे कहा गया कि माननीय कोर्ट ने टाइम रहते दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। बता दें कि बीते कुछ दिन पहले अपर्णा ठाकुर नाम की एक महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा था कि अभिनेता रवि किशन उनकी बेटी के पिता हैं, जिसके बाद से ये मामला गरमा गया।
यह भी पढ़ें- मशहूर मॉडल की मोर्चरी में मिली लाश, एक साल से लापता थीं 31 साल की हसीना
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines