Ravi Kishan Birthday: ‘जिंदगी झंड बा… फिर भी घमंड बा’ डायलॉग से जग प्रसिद्ध हो चुके पॉपुलर एक्टर रवि किशन को भला कौन नहीं जानता। हिंदी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर ने हर इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी है। आज 17 जुलाई को अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे रवि किशन ने भोजपुरी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु समेत कई भाषाओं में अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है और अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में पहली बार सरदार का किरदार निभाते दिखाई देंगे। रवि किशन के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनके 5 ऐसे किरदारों के बारे में बताएंगे जिन्हें दर्शकों ने पर्दे पर सबसे ज्यादा पसंद किया है।
रवि किशन का तेरे नाम का किरदार
रवि किशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म ‘पीतांबर’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया लेकिन जो पहचान उन्हें ‘तेरे नाम’ से मिली उसने नॉर्थ में उन्हें फेमस ही कर दिया। सलमान खान और भूमिका चावला स्टारर ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रवि किशन ने सीधे-साधे पंडित रामेश्वर का किरदार प्ले किया था। वह भूमिका चावला के मंगेतर के किरदार में नजर आए थे।
हेरा फेरी 2 में तोतला का किरदार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म ‘हेरा फेरी 2’ में रवि किशन ने तोतले का किरदार प्ले किया था। तोतली भाषा के साथ बचकाने आदमी के किरदार को प्ले करते हुए उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी खास छाप छोड़ी थी।
बुलेट राजा
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘बुलेट राजा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास दम नहीं दिखा सकी थी लेकिन फिल्म में रवि किशन पहली बार महिला के गेटअप में नजर आए थे। हालांकि फिल्म में उनका किरदार विलेन सुमेर सिंह का था।
लापता लेडीज में दमदार किरदार
किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में पुलिस अधिकारी श्याम मनोहर का किरदार निभाया था। उनका ये किरदार काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था जिसने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया था। ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर के लिए नॉमिनेट भी हुई थी।
मामला लीगल है में वकील बने रवि किशन
रवि किशन ने फिल्मों के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना दम दिखाया है। उनकी वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ पिछले साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। इस सीरीज में रवि किशन ने सीनियर एडवोकेट वीडी त्यागी का किरदार निभाया था। ‘मामला लीगल है’ को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन अनाउंस कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Laapataa Ladies में Ravi Kishan नहीं होते पुलिस वाले, तो कौन होता? एक्टर ने खुद किया रिवील
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
5 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines