Raveena Tandon Viral Video: बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन (Raveena Tandon) 90s की बेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उस दौर में उनके आगे सभी एक्ट्रेसेस फीकी हुआ करती थीं। रवीना का अंदाज, उनकी चाल-ढाल और उनके एक्सप्रेशंस फैंस के दिल पर तीर की तरह लगते थे। लेकिन अब भी उनका खुमार फैंस पर बरकरार है। आज भी उनकी अदाएं देखकर फैंस 20-22 साल की यंग एक्ट्रेसेस को भूल जाते हैं। ये बात हम यूं ही नहीं कह रहे इसके पीछे कितनी सच्चाई है ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लेटेस्ट वीडियो से आप खुद देख सकते हैं। इस वीडियो में रवीना के लिए फैंस की दीवानगी भीड़ के रूप में नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: Pavitra Punia का Depression पर शॉकिंग खुलासा, क्यों एक्ट्रेस को आते थे सुसाइड के ख्याल?
गाड़ी छोड़ मेट्रो में पहुंची रवीना टंडन
दरअसल, अब एक्ट्रेस ने मेट्रो की सवारी की है। जी हां, अपनी करोड़ों की गाड़ी छोड़कर अब रवीना टंडन ने मेट्रो की सवारी की है वो भी आम लोगों के साथ। इस दौरान उनके कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। खूबसूरत अवतार में वो सज-धजकर मुंबई के अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर पहुंची। वो ग्रे शर्ट और मैचिंग टाई-अप स्कर्ट के साथ एक स्टाइलिश लुक में नजर आईं। साथ ही गॉगल्स लगाकर उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया। बता दें, जैसे ही वो वहां पहुंची तो उन्हें देखकर फैंस की भीड़ जमा हो गईं। सभी लोग एक्ट्रेस को देखकर पागल हो गए। ऐसे में मेट्रो में ट्रेवल कर रहे यात्रियों के साथ-साथ वहां का स्टाफ भी एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेने और उनका वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए इकट्ठा हो गया।
एक्ट्रेस को देख जमा हुई भीड़
वहीं, जिस चीज ने सभी का दिल जीता वो थी रवीना टंडन की परवाह जो उन्हें बाकी लोगों को लेकर हो रही थी। दरअसल, वो लगातार पैपराजी को समझाती हुई दिखाई दे रही हैं कि ‘हम लोग चलते जाते हैं, लोगों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। हमें अपनी जनता को तकलीफ नहीं पहुंचानी है बस।’ हुआ ये कि अगर वो एक ही जगह रुक जातीं तो भीड़ की वजह से मेट्रो स्टाफ और यात्रियों को काफी तकलीफ हो सकती थी। ऐसे में एक्ट्रेस बेहद सतर्क दिखीं और उन्होंने अपने फैंस को पोज देकर उनके साथ अच्छे से मिलकर सभी का दिल जीत लिया। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
फैंस के रिएक्शन
इस पर रियेक्ट करते हुए लोग अपनी अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘ये सब यहां भी ट्रैवल करके रश बढ़ा देते हैं। VIP ट्रीटमेंट क्यों चाहिए।’ एक ने सवाल किया, ‘कौन-सी वेब सीरीज या मूवी आ रही है।’ एक ट्रोलर बोला, ‘बुढ़ापे में अटेंशन चाहिए इनको।’ एक फैन ने कमेंट किया, ‘मुझे लगता है हमें इन्हें अपना पर्सनल स्पेस देना चाहिए और कामयाब लोगों का पीछा करने से ज्यादा खुद कामयाब बनने पर ध्यान देना चाहिए।’ बाकी सभी लोग इस वीडियो पर हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रवीना टंडन पर प्यार बरसा रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला IT इंजीनियर बेंगलुरु से गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
14 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
46 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines