दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था. छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग कर रहे थे. आखिरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी पद इस्तीफा दे दिया है. इस विरोध प्रदर्शन को देशभर से समर्थन मिल रहा था. इतना ही नहीं बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी छात्रों के प्रोटेस्ट पर खुलकर अपनी राय रखी थी.
वही जब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, तो उसके बाद से ही सेलिब्रिटीज का रिएक्शन सामने आ रहा है. हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी छात्रों की जीत पर अपनी बात रखी है. उन्होंने छात्रों के जीत पर दिल से खुशी जाहिर की है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि देश के कुछ राज्यों में छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक दलों और गुंडों ने हाईजैक कर लिया था. चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह लड़खड़ाई श्रेयस-काजल की ‘द इंडिया स्टोरी’, 2 दिन की कमाई ने मेकर्स की बढ़ाई टेंशन
---विज्ञापन---
रवीना टेडन ने पोस्ट में क्या लिखा?
रवीना टंडन ने अपनी फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे खुशी और गर्व है कि आखिरकार लोगों की आवाज सुनी जा रही है और अब उम्मीद की किरण भी दिख रही है'. रवीना ने आगे कहा, 'पर्यावरण, सामुदायिक जानवरों, वन्यजीवों और पेड़ों की कटाई के खिलाफ हो रहे कई विरोध प्रदर्शन नाकाम साबित होते थे या लोग हार जाते थे. लेकिन अब लोग जागरूक हो रहे हैं. भविष्य और आने वाली पीढ़ी को यह बात समझनी होगी कि यह ही एक हमारे पास रहने की जगह है, कोई दूसरा ग्रह नहीं है. फ्यूचर के लिए हमें इसे बचाना होगा.'
---विज्ञापन---
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'देश के अन्य राज्यों में छात्रों द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों एक मिसाल कायम की है. उन लोगों को मेरा सलाम है. हालांकि, हमारा दुर्भाग्य है कि कुछ राज्यों में छात्र के शांतिपूर्ण आंदोलन को उपद्रवियों और राजनीतिक दलों ने हाईजैक कर लिया था. कई लोग सिर्फ रील्स बनाने और लाइमलाइट पाने के लिए कर रहे थे. लेकिन छात्रों की जायज मांगों की जीत हुई है'. रवीना ने यह भी कहा कि मैं अब प्रार्थना और उम्मीद कर रही हूं कि हमारी शिक्षा प्रणाली में अच्छा बदलाव आए. पढ़ेगा इंडिया, तो बढ़ेगा इंडिया. 'जय हिंद'
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर लॉन्च पर मेकर्स ने बनाया मेगा प्लान, आमिर खान की एंट्री पर सस्पेंस
---विज्ञापन---