Raveena Tandon Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन कल यानी 25 अक्टूबर को अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड में एक्ट्रेस की एक्टिंग और उनके लुक्स का हर कोई दीवाना है. आज भी उन्हें फैंस उतना ही याद करते हैं जितना उन्हें 90 के दशक में किया जाता था. 90 के दशक में रवीना के गाने इतने सुपरहिट थे कि हर किसी फंक्शन में उनके गानों के बिना जश्न अधूरा सा लगता था. अब एक्ट्रेस की बेटी राशा थडानी भी बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं और राशा को रवीना की कॉपी बताया जा रहा है. वहीं रवीना के बर्थडे के मौके पर हम आपको एक ऐसा पुराना और दिलचस्प किस्सा सुनाने जा रहे हैं जो रवीना ने खुद रिवील किया था. चलिए किस्से के बारे में डिटेल में जानते हैं.
रवीना का सुपरहिट गाना
रवीना टंडन की साल 1994 में आई फिल्म ‘मोहरा’ उनके करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म का गाना ‘टिप-टिप बरसा पानी’ इतना ब्लॉकबस्टर हुआ था कि बॉलीवुड में इस गाने का एडवांस वर्जन भी बनाया गया. एडवांस वर्जन में कैटरीना कैफ नजर आई थीं. मोहरा फिल्म के इस गाने में रवीना के साथ अक्षय कुमार नजर आए थे और कैटरीना के एडवांस वर्जन में भी अक्षय ही दिखाई दिए थे. इस गाने से रवीना को रातों-रात डांसिंग क्वीन का टैग मिल गया था. पीली साड़ी में रवीना इतना सुंदर लगी थीं कि किसी की नजर भी उनसे हट नहीं पाई थी.
यह भी पढ़ें: रवीना टंडन का वो 7 मिनट 38 सेकंड का गाना, जिसे सुन आज भी आशिकों के जख्म हो जाते हैं हरे
सेट से किसे निकाला था बाहर?
रवीना के इस गाने से एक दिलचस्प किस्सा जुड़ा है. रवीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस गाने की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह भी सेट पर मौजूद थे और उन्हें मैंने बाहर जाने के ऑर्डर दिए थे. रवीना ने बताया कि रणवीर उस वक्त काफी छोटे थे और शरारती भी थे. टिप-टिप बरसा गाना बेहद सेंशुअल था और मेरा मानना था कि ऐसे सीन्स देखने की एक उम्र होती है जो रणवीर सिंह की उस दौरान नहीं थी. मैंने प्रोड्यूसर से रिक्वेस्ट की थी कि सेट पर सिर्फ पैरेंट्स को ही रहने दिया जाए और बच्चों को बाहर भेज दिया जाए. इसलिए रणवीर को सेट से बाहर भेज दिया गया था.
यह भी पढ़ें: कौन राशा? Raveena Tandon की बेटी को नहीं पहचान पाए Sanjay Dutt, वायरल हुआ एक्टर के रिएक्शन का वीडियो
फिल्म हुई थी सुपरहिट
रवीना ने आगे बताया कि इस किस्से के लिए रणवीर मुझे आज तक चिढ़ाते हैं कि मैंने उन्हें सेट से बाहर निकाल दिया था. बता दें ये गाना 90 के दशक का सुपरहिट गाना साबित हुआ था. इस गाने में रवीना के साथ अक्षय कुमार की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी. वहीं मोहरा फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए थे. मूवी में रवीना और अक्षय के साथ-साथ सुनील शेट्टी, नसीरुद्दीन शाह और परेश रावल भी मुख्य किरदार में नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
5 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
20 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines