Bollywood Affairs: 90 के दशक की हिट एक्ट्रेस रवीना टंडन 42 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म फिल्ममेकर रवि टंडन के घर 26 अक्टूबर, 1974 को हुआ था। रवीना ने अपने करियर की शुरुआत सलमान के साथ फिल्म ‘पत्थर के फूल’ (1991) के जरिए की थी, लेकिन उन्हें बड़ी कामयाबी ‘मोहरा’ (1994) से मिली। फिल्म का गाना ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ बेहद फेमस हुआ, जिसके बाद उन्हें ‘मस्त-मस्त’ गर्ल का टाइटल मिला।
और पढ़िए – Govinda on OTT Platforms: जल्द ओटीटी डेब्यू करेंगे गोविंदा? एक्टर ने जाहिर की अपनी इच्छा
अक्षय के करीब आ गई थी रवीना
‘मोहरा’ की कामयाबी ने रवीना को अक्षय के करीब ला दिया। दोनों ने एक साथ ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘दावा’, ‘कीमत’, ‘बारूद’ जैसी कई फिल्में की। हर फिल्म के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं, लेकिन अक्षय उस वक्त दूसरी एक्ट्रेसेस के भी करीब थे। कहा जाता है कि वो रवीना के साथ शिल्पा को भी डेट कर रहे थे।
ऐसे हुआ दोनों का रिश्ता खत्म
अक्षय-रवीना के बीच तीन साल तक अफेयर चला। रवीना ने खुद यह बात कबूली थी कि उन्होंने मंदिर में अक्षय के साथ सीक्रेटली सगाई कर ली है। दोनों का रिश्ता शादी के करीब पहुंच रहा था, लेकिन शिल्पा की मौजूदगी ने इन्हें एक-दूसरे से अलग कर दिया। इस तरह दोनों का रिश्ता भी हमेशा के लिए खत्म हो गया।
अनिल से की सगाई
अक्षय से अलग होने के बाद रवीना ने ‘स्टंप्ड’ (2003) फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से डेटिंग शुरू कर दी। अनिल तलाकशुदा थे और दोनों जल्द ही एक-दूसरे के करीब आ गए और इसी साल सगाई भी कर ली। बाद में दोनों ने 22 फरवरी, 2004 को उदयपुर, राजस्थान के जग मंदिर पैलेस से शादी रचा ली।
और पढ़िए – The Marvels Teaser Out: ‘द मारवल्स’ का पहला टीजर रिलीज, इस दिन भारत में रिलीज होगी फिल्म
अनिल की दूसरी पत्नी हैं रवीना
इस तरह रवीना अनिल की दूसरी पत्नी बन गईं। हालांकि, रवीना ने अपनी शादी की हर रस्म को पूरा एन्जॉय किया था। उनकी एक बेटी राशा और बेटा रणबीर है। हालांकि शादी से पहले वो दो बेटियों (छाया और पूजा) को गोद भी ले चुकी थीं और आज रवीना अपनी जिंदगी मैं बहुत खुश है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
58 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines