Rasha Thadani: अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी अपनी मां की तरह ही बेहद सुंदर हैं। इतना ही नहीं बल्कि मां की तरह ही राशा भी अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। इन दिनों राशा अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां, अब जब राशा बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं, तो उनका चर्चा में रहना बनता भी है। इस बीच अब राशा ने पैप्स और ट्रोलिंग पर बात की है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा?
मैंने इसको समझना शुरू किया- राशा
दरअसल, हाल ही में कॉस्मोपॉलिटन इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में राशा ने इस बारे में बात की है। राशा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि जब हम बड़े हो रहे थे तो मां ने हमें सुर्खियों में नहीं आने दिया और इससे दूर रखा, जिसके लिए मैं अपनी मां को थैंक्स करती हूं। राशा ने कहा कि जब हम लाइफ के इस फेज में थे तो पैप्स से हमारा आमना-सामना नहीं होता था, लेकिन जब मैं 17 साल की थी तो अकेली थी और मैंने इसको समझना शुरू किया। हालांकि इसको समझने के लिए मैंने टाइम लिया, लेकिन अब मैं बहुत शांत हूं और मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
मैं खुद को लकी भी समझती हूं- राशा
राशा ने आगे कहा कि आजकल सोशल मीडिया इतना बढ़ गया है कि आप इससे चाह कर भी दूर नहीं रह सकते, हालांकि ये हमारा काम नहीं है, लेकिन ये मजेदार यानी एंजॉयफुल भी हो सकता है और बुरा भी हो सकता है। इसके आगे राशा ने ट्रोलिंग पर बात की और कहा कि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है और इसके लिए मैं स्ट्रॉन्ग हूं। हालांकि इसके लिए मैं खुद को लकी भी समझती हूं क्योंकि मुझे अभी तक इतना ज्यादा ट्रोल नहीं किया गया है।
थोड़ी देर के लिए बुरा जरूर लगता है- राशा
रवीना की लाडली ने आगे कहा कि मैं अपनी लाइफ में इस पर यकीन करती हैं कि अगर आपका एक दिन 100 % है और किसी चीज का इस पर 3% तक असर हुआ है, तो इसके लिए मैं बाकी के 97 % खराब नहीं करती। अगर ट्रोलिंग होती भी है तो हां थोड़ी देर के लिए बुरा जरूर लगता है, लेकिन मैं इसे भूलकर आगे बढ़ना पसंद करती हूं। ऐसा करने से आप मजबूत बनते हैं और ये आपके लिए बेहतर भी होता है।
यह भी पढ़ें- ‘मैं 24/7 काम करती हूं, मेरे पास कोई नहीं है, जो…’ Nora Fatehi का फिर छलका दर्द
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines