Ratna Pathak: बॉलीवुड स्टार नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की वाइफ और एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) करवा चौथ पर चौंकाने वाला बयान देकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। करवा चौथ, हिंदू सुहागन महिलाओं का पावन त्योहार है। इस मौके पर स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए सूर्यास्त तक निर्जला व्रत रखती हैं। हालांकि, रत्ना पाठक इस त्योहार को लेकर विवादित बयान देती नजर आई हैं। साथ ही इसे ‘भयावह’ तक बता दिया है।
रत्ना पाठक शाह का बयान
पिंकविला से बात करते हुए रत्ना पाठक ने कहा,’किसी ने मुझसे पिछले साल पहली बार पूछा कि क्या मैं करवा चौथ का व्रत रख रही हूं। मैंने कहा, ‘क्या मैं पागल हूं?’ क्या यह भयावह नहीं है कि मॉडर्न और शिक्षित महिलाएं करवा चौथ करती हैं, पति के जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं ताकि उनकी उम्र लंबी हो? भारतीय संदर्भ में विधवा एक भयानक स्थिति है, है ना? तो इसका मतलब क्या कि कुछ भी करो जो मुझे विधवापन से दूर रखता है। सच में? 21वीं सदी में हम इस तरह की बात कर रहे हैं? शिक्षित महिलाएं ऐसा कर रही हैं।’
https://twitter.com/shweta_shalini/status/1552486971632750592
ट्रोलर ने लगाई लताड़
रत्ना पाठक अपने इसी बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। साथ ही लोग उनके बयान पर अपना रिएक्शन देते देखे जा रहे हैं। इसपर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है,’मैं करवाचौथ करती हूं क्योंकि मैं एक स्वतंत्र देश में रहती हूं, जहां मैं जो मानती हूं उसका पालन कर सकती हूं। मैं एक आधुनिक महिला हूं क्योंकि मैं दूसरों के बारे में निर्णय नहीं लेती हूं। मैं एक बुद्धिमान महिला भी हूं क्योंकि मैं मेरे अधिकारों को जानती हूं।’
https://twitter.com/AroraGonika/status/1552529216532774912
रत्ना को लिया आड़े हाथ
एक अन्य यूजर ने लिखा,’हिजाब पहनने वाली आधुनिक महिलाओं को ‘पसंद की स्वतंत्रता’ है। लेकिन करवा चौथ कर रही आधुनिक महिलाएं ‘भयावह’ हैं !! कहां से लाते हो इतना दोगलापन।’ रत्ना पाठक को अपने इस बयान की वजह से जमकर ट्रोल होना पड़ रहा है। लोग लगातार कमेंट कर उन्हें आड़े हाथों लेते देखे जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
21 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
22 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines