Ratan Tata Passes Away: देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड स्टार्स भी इस महान हस्ती के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बताया जाता है कि रतन टाटा की हालत पिछले कुछ वक्त से ठीक नहीं चल रही थी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने बीती रात बुधवार को दम तोड़ दिया।
रतन टाटा के निधन पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, अजय देवगन से लेकर सिमी ग्रेवाल और अथिया शेट्टी समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने दुख जताया है। आइए जानते हैं कि इस दुखद मौके पर किस स्टार ने क्या कहा है?
सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि
उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘श्री रतन टाटा के निधन से गहरा दुख हुआ।’
उनके अलावा अजय देवगन ने काफी इमोशनल कर देने वाला ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘दुनिया एक दूरदर्शी के निधन पर शोक मना रही है। रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत और उससे आगे के लिए उनका योगदान अतुलनीय है। हम गहराई से आभारी हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले, सर।’
बोनी कपूर ने किया ट्वीट
बोनी कपूर ने इस प्रतिष्ठित व्यक्ति के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ‘एक महान बिजनेस आइकन, एक विचारशील नेता, एक दूरदर्शी, एक वैश्विक प्रेरणा, एक परोपकारी और स्टार्टअप के लिए एक उत्साही निवेशक, श्री रतन टाटा ने भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित किया है। देश उनकी देशभक्ति को सलाम करता है। समर्पण और उत्कृष्टता।’ #RIPRatanTata #RatanTata @RNTata2000
संजय दत्त ने लिखा, ‘भारत ने आज हकीकत में एक सच्चा दूरदर्शी खो दिया है। वह अखंडता और करुणा के प्रतीक थे, जिनका योगदान व्यवसाय से परे था, जिसने अनगिनत जिंदगियों को प्रभावित किया। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
रितेश देशमुख ने लिखा, ‘आसा मानुस पुन्हा होने नहीं। यह जानकर बहुत दुख हुआ कि श्री #रतन टाटा जी अब नहीं रहे। परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना। रेस्ट इन ग्लोरी सर।’
इन स्टार्स के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां देखें सेलेब्स के ट्वीट…
गौरतलब है कि रतन टाटा ने कॉरपोरेट जगत में अपनी शानदार उपलब्धियों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने 2000 के दशक में शुरुआत की और साल 2004 में बॉलीवुड फिल्म ‘ऐतबार’ को को-प्रोड्यूस किया था। ये रोमांटिक-साइकोलॉजिकल फिल्म थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने मुख्य किरदार निभाया था। वहीं फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
1 hr ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
12 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines