हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: पत्नी-बच्चों के बिना मोटिवेशन कैसे? सिमी ग्रेवाल के सवाल और रतन टाटा के जवाब

Ratan Tata: मशहूर बिजनेसमैन और टाटा संस चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे। रतन टाटा के निधन से हर कोई दुखी है और उन्हें याद कर रहा है। इसी के साथ सभी रतन साहब की बीती जिंदगी पर भी चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ratan Tata

Ratan Tata: दुनियाभर में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले मशहूर बिजनेसमैन और टाटा संस चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा के निधन से सब दुखी हैं। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। एक वक्त ऐसा भी रहा जब रतन टाटा ने खुद सिमी ग्रैवाल के सवालों का जवाब दिया था। आइए जानते हैं कि उन दोनों में क्या बात हुई थी?

सिमी और रतन की आपस में बात

सोशल मीडिया पर रतन टाटा और सिमी की बातचीत का एक वीडियो भी मौजूद हैं। इस वीडियो में सिमी रतन साहब से पूछती हैं कि बिना वाइफ के बिना बच्चों के, बिना परिवार के क्या है, जो आपको मॉटिवेट करता है। इस पर रतन साहब कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि मुझे क्या मॉटिवेट करता है, लेकिन मैं अकेले रहना पसंद करता हूं। बहुत बार मुझे अकेला फील होता है। बिना परिवार और बच्चों के लगता है अकेलापन। कई बार ये बहुत लंबा भी हो जाता है, लेकिन मैं इसको भी एंजॉय करता हूं। ये सब ना होने की आजादी, इन सबकी टेंशन। सब अकेला फील कराती है।

रतन टाटा को चार बार हुआ प्यार

एक वक्त ऐसा भी था जब रतन टाटा की लाइफ में प्यार ने दस्तक दी थी, एक-दो नहीं बल्कि चार बार को शादी को लेकर सीरियस भी हुए, लेकिन उनकी लेडी लव ने किसी और से शादी कर ली? आइए जानते हैं कि क्या है ये किस्सा? दरअसल, एक इंटरव्यू में रतनस टाटा ने खुद अपनी लव लाइफ पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें एक नहीं बल्कि चार बार प्यार हुआ और वो शादी के लिए सीरियस हुए, लेकिन कभी शादी नहीं कर पाए। रतन टाटा साहब ने बताया था कि मेरी लाइफ में चार बार प्यार ने एंट्री की थी, लेकिन ये रिश्तें कभी शादी तक नहीं जा सकें, क्योंकि दौर मुश्किल था। जब ये आगे नहीं बढ़ पाए, तो उन्होंने शादी के बारे में सोचना बंद किया और पूरा ध्यान भारत में टाटा ग्रुप को आगे बढ़ाने पर लगाया।

शादी को लेकर बहुत सीरियस थे रतन टाटा

अपनी लव लाइफ पर बात करते हुए उन्होंने बताया था कि अगर आप जानना चाहते हैं कि मुझे कभी किसी से प्यार हुआ, तो चार बार ऐसा हुआ, लेकिन हर बार मैं किसी ना किसी डर की वजह से पीछे हट जाता था। उन्होंने बताया था कि जब वो अमेरिका में रह रहे थे तो प्यार और शादी को लेकर बहुत सीरियस थे, लेकिन शादी नहीं कर पाए और इंडिया वापस आ गए।

सिमी ग्रेवाल संग भी जुड़ा नाम

उन्होंने बताया कि जिस लड़की से वो प्यार करते थे वो इंडिया नहीं आना चाहती थी और उस वक्त भारत-चीन का युद्ध भी चल रहा था। इसके बाद उनकी लेडी लव ने अमेरिका में ही किसी और से शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जाता है कि अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल संग भी रतन टाटा की करीबियां रही हैं। हालांकि ऐसा बस रिपोर्ट्स में हैं। आपको बता देते हैं कि भले ही रतन साहब को चार बार प्यार हुआ हो, लेकिन वो आजीवन बिना शादी के रहे और दुनिया में उन्होंने अपने नम्र स्वभाव से हर किसी को अपना दीवाना बनाया। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन हर किसी के दिल में हमेशा रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Ratan Tata और अमिताभ बच्चन में एक गजब का संयोग, बिग बी ने बताया था ये किस्सा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें