Ratan Tata, Amitabh Bachchan: दुनियाभर में मशहूर बिजनेसमैन और टाटा संस चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा के निधन से पूरा देश दुखी है। आम से लेकर सेलेब्स तक बिजनेस टाइकून के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बिजनेसमैन तक हर कोई बस एक ही बात कह रहा है कि end of an era. हर आंखें नम हैं और हर दिल बस यही दुआ कर रहा है कि रतन टाटा जहां भी रहे खुश रहे। ना सिर्फ बिजनेस बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से भी रतन टाटा का रिश्ता रहा है। जी हां, बॉलीवुड के महानायक संग भी उनके रिश्ते कॉफी अच्छे थे। आखिर कैसे इन दिनों के रिश्ते में गहराई आई? आइए जानते हैं…
रतन टाटा ने लगाया था पैसा
बात उस समय की है जब फिल्म ‘ऐतबार’ आई थी। साल 2004 में आई इस फिल्म पर रतन टाटा ने अपना पैसा लगाया था और ये एक रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने भी काम किया था। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट कर रहे थे और 9.50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बस 7.96 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
बिग बी ने बताया किस्सा
रतन टाटा ने जिस फिल्म पर पैसा लगाया था वो अपना बजट भी नहीं निकाल सकी और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जा गिरी। इसके बाद रतन टाटा ने कभी किसी फिल्म को प्रोड्यूस नहीं किया। हालांकि इसके बाद रतन टाटा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता जरूर गहरा हुआ। अमिताभ बच्चन ने एक बार बताया था कि वो एक फ्लाइट में सफर कर रहे थे और उनकी बगल वाली सीट पर एक सज्जन इंसान बैठे थे, जिन्होंने बेहद नॉर्मल कपड़े पहने थे।
मैं उनसे बात करने की कोशिश कर रहा था- अमिताभ
देखने में वो बेहद पढ़े-लिखे और मीड़िल क्लास लग रहे थे। फ्लाइट में बाकी लोगों ने तो मुझे पहचान लिया था, लेकिन उन्होंने मुझे नहीं पहचाना। उस वक्त उनका ध्यान अपना पेपर पढ़ने में था और विंडो से बाहर देखने में था। जब उन्हें चाय के लिए पूछा गया, तो उन्होंने चाय भी पी ली। जब मैं उन्हें देख रहा था और उनसे बात करने की कोशिश कर रहा था तो वो भी बेहद प्यार से मुस्कुरा रहे थे।
अमिताभ ने क्या सीखा?
बिग बी ने बताया था कि इसके बाद हम दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिल्मों के मुद्दे को उठाया। मैंने उनसे पूछा कि क्या आप फिल्में देखते हैं। हां, लेकिन बहुत कम और कई साल पहले। इसके बाद हम दोनों में बातचीत हुई और जब हम फ्लाइट से उतरे तो हम दोनों ने एक दूसरे को अपना नाम बताया। बिग बी कहते हैं कि उन्होंने रतन साहब से एक ही चीज सीखी है और वो ये है कि आप कितने भी बड़े बनो, लेकिन विनम्र रहो।
यह भी पढ़ें- Ratan Tata Passes Away: संजय दत्त, कमल हासन समेत कई दिग्गज स्टार्स ने जताया शोक
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
20 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines