Birthday Special: बॉलीवुड की कई हसीनाएं हैं जिन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत की है. बिना किसी गॉडफादर के इन हसीनाओं ने फिल्म इंडस्ट्री में ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई है. हालांकि शुरुआती दिनों में इन हसीनाओं को काफी स्ट्रगल करनी पड़ी, तब कहीं जाकर इनका नाम बॉलीवुड में बन सका. आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जो कभी कपड़े उधार मांगकर ऑडिशन देने जाती थीं. इसके बाद ‘मिर्जापुर’ सीरीज से एक्ट्रेस ओटीटी क्वीन बन गईं. जी हां हम ‘मिर्जापुर’ में भाभी का किरदार निभाने वालीं रसिका दुग्गल की बात कर रहे हैं.
करियर की शुरुआत
रसिका दुग्गल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में आई फिल्म ‘अनवर’ से की थी. हालांकि इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक छोटी भूमिका निभाई थी. इसके बाद इसी साल उनकी ‘नो स्मोकिंग’ फिल्म रिलीज हुई और इस फिल्म से भी रसिका को कुछ खास पहचान नहीं मिल सकी. इसके बाद भी एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और उन्होंने ‘औरंगजेब’, ‘किस्सा’, ‘ट्र्रेन स्टेशन’, ‘तू है मेरा संडे’ और ‘हामिद’ जैसी फिल्मों में काम किया.
यह भी पढ़ें: ‘तू मेरी मैं तेरा…’ फ्लॉप होने के बाद कार्तिक आर्यन ने दिखाया बड़ा दिल; फीस में की भारी कटौती
कैसे मिली पहचान?
रसिका दुग्गल की लाइफ में साल 2018 अच्छी शुरुआत लेकर आया. इस दौरान वो ‘मंटो’ मूवी में नजर आईं. इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई. वहीं इसी साल प्राइम वीडियो पर ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज रिलीज हुई, जिसने रसिका को इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई. इस सीरीज में रसिका ने बीना त्रिपाठी का किरदार निभाया जो ऑडियंस के दिलों दिमाग पर छा गया. इसके बाद उन्होंने ‘दिल्ली क्राइम’, ‘मेड इन हेवन’, ‘अधूरा’ और ‘शेखर होम’ जैसी कई सीरीज में काम किया और वो ओटीटी क्वीन बन गईं.
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan को इस दिन रिलीज करने की फिराक में मेकर्स, कोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी निगाहें
जब ऑडिशन के लिए मांगना पड़ा था टॉप
रसिका ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी लाइफ काफी स्ट्रगल भरी रही है. एक्ट्रेस ने बताया कि मैं जब पहला ऑडिशन देने गई थी तो मैंने एक लड़की से टॉप उधार मांगा था. एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी एक फ्रेंड अनवर में एडी थी, तो वो एक फिल्म के लिए ऑडिशन ले रही थी. जब मुझे पता चला तो मैं वहां चली गई और उस दौरान मैंने एक लड़की से टॉप मांगा था और मेकअप करके ऑडिशन देने पहुंची थी. लेकिन उस ऑडिशन के बाद मुझे रोल नहीं मिला. भले ही शुरुआती दिनों में रसिका दुग्गल को मुश्किल समय से गुजरना पड़ा, लेकिन अब एक्ट्रेस इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines