Rasika Dugal on Mirzapur 3 Bonus Episode: कुछ दिनों पहले ‘मिर्जापुर 3’ रिलीज हुई थी। सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर लोगों में एक अलग ही एक्साइमेंट था, जिस पर सीरीज के रिलीज होते ही पानी फिर गया था। मिर्जापुर 3 में वो मजा नहीं आया, जो इसके बाकी दो सीजन में था। हालांकि फिर भी लोगों ने तीसरे सीजन को मिला-जुला रिव्यू दिया, लेकिन इस मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड की अनाउंसमेंट होते ही फैंस की एक्साइमेंट फिर से बढ़ गई और लोगों को लगा कि अब तो कुछ खास होने वाला है, लेकिन बोनस एपिसोड के नाम पर भी फैंस को सिर्फ डिलीट सीन्स ही मिले। अब सीरीज के बोनस एपिसोड पर ‘बीना भाभी’ ने रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
रसिका दुग्गल ने किया रिएक्ट
हिंदुस्तान टाइम्स से रसिका दुग्गल ने इस बारे में बात की और कहा कि अगर आपने सीरीज के तीनों सीजन में काम किया है और आपके फैंस आपके लिए लॉयल हैं, तो शो पर दर्शकों का भी उतना ही हक है। भले ही लोगों ने इसे मिला-जुला रिव्यू दिया है, लेकिन ये अच्छा है और इसका स्वागत है। इसके अलावा रसिका ने फैंस की एक्साइटमेंट पर बात करते हुए कहा कि अगर लोगों के हर पोस्ट में मिर्जापुर की बात हुई है, तो इसका मतलब साफ है कि हमारे पास सबसे अच्छे फैंस हैं।
लोगों की एक्साइटमेंट पर बोलीं रसिका
इसके अलावा रसिका ने आगे कहा कि जब लोग इसके बारे में बात करते हैं, तो लगता है कि लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट है। ये बहुत अच्छा है। गौरतलब है कि रसिका ने सीरीज में कालीन भैया की दूसरी पत्नी और मुन्ना भैया की सौतेली मां का किरदार निभाया है। दर्शकों को उनका किरदार बेहद पसंद है। सीरीज के तीनों ही सीजन में रसिका ने हमेशा अपने काम से लोगों की वाहवाही लूटी है।
सीरीज की कास्ट
रसिका के अलावा अगर सीरीज के बाकी कलाकारों की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, विजय वर्मा, हर्षिता शेखर गौड़, प्रियांशु पेनयुली जैसे कलाकार अपना जलवा दिखा रहे हैं। इसके साथ ही अगर आप इस सीरीज का मजा लेना चाहते हैं तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Rupali Ganguly का ताजा क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में क्यों? सुधांशु पांडे के शो छोड़ने से जोड़ रहे लोग
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines