Rashmika Mandanna: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस को लेकर लगातार कुछ ना कुछ सुनने में आता ही रहता है. इस बीच अब रश्मिका ने बेहद खास अंदाज में अपने देवर और विजय देवरकोंडा के भाई आनंद को बर्थडे विश किया है. आइए जानते हैं कि रश्मिका ने क्या कहा है?
रश्मिका ने विश किया बर्थडे
रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट शेयर किए हैं. इन दोनों पोस्ट में रश्मिका अपने देवर आनंद के साथ नजर आ रही हैं. पहले पोस्ट में रश्मिका और आनंद दोनों ने ही ऑरेंज कलर की टी-शर्ट पहनी है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए रश्मिका ने इसके कैप्शन में लिखा है कि आनंद, आपको बर्थडे की बहुत बधाई.
रश्मिका ने ये किस्सा किया शेयर
रश्मिका ने आगे लिखा कि आप शूटिंग के लिए बाहर गए हुए हैं और हम सब आपको बहुत याद कर रहे हैं. उम्मीद है कि आपका काम अच्छे से चल रहा होगा. विज्जू ने बताया कि जब ये फोटो क्लिक हुई थी, तब हम मछलियों को आवाज दे रहे थे. काश हम हमेशा ऐसे ही मछलियों को बुलाने के लिए इतने पागल बने रहें.
दूसरे पोस्ट में क्या?
वहीं, अगर दूसरे पोस्ट की बात करें तो इस पोस्ट में भी रश्मिका आनंद के साथ नजर आ रही हैं. दोनों कमाल का डांस कर रहे हैं. रश्मिका ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हम हमेशा इसी तरह डांस करते रहे. अब रश्मिका का ये पोस्ट भी चर्चा में है. साथ ही इस पोस्ट से देवर और भाभी की कमाल की बॉन्डिंग भी दिख रही है.
कौन हैं आनंद देवरकोंडा?
इसे के साथ अगर आनंद देवरकोंडा की बात करें तो वो एक भारतीय अभिनेता हैं, जो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं. आनंद, अभिनेता विजय देवरकोंडा के छोटे भाई हैं और रश्मिका मंदाना के देवर हैं. सोशल मीडिया पर विजय और रश्मिका की शादी के बाद से ही आनंद की भी खूब बातें सुनने को मिल रही हैं.
यह भी पढ़ें- UK07 Rider Anurag Dobhal को सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल में फिर हुए एडमिट
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
1 hr agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
2 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
4 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
4 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
5 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines