Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो जाएंगे. शादी से पहले हर ओर कपल की चर्चा हो रही है. इस बीच अब ये चर्चा हो रही है कि रश्मिका और विजय में किसके ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं और विजय इंस्टाग्राम पर रश्मिका को फॉलो करते हैं या नहीं? आइए जानते हैं…
किसके ज्यादा फॉलोअर्स?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो दोनों में रश्मिका मंदाना के ज्यादा फॉलोअर्स हैं. जी हां, इंस्टाग्राम पर रश्मिका को 49.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. वहीं, अगर विजय की बात करें तो विजय के इंस्टाग्राम पर 22.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम पर रश्मिका को ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
विजय देवरकोंडा किसे करते हैं फॉलो?
वहीं, अगर दोनों की फॉलोइंग लिस्ट की बात करें तो इंस्टाग्राम पर रश्मिका मंदाना 341 लोगों को फॉलो करती हैं, लेकिन अगर विजय की बात करें तो विजय की फॉलोइंग लिस्ट में कोई भी नहीं है. जी हां, विजय देवरकोंडा इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं. यहां तक कि रश्मिका को भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं किया है.
विजय और रश्मिका की शादी
रश्मिका की बात करें तो रश्मिका, विजय को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं, लेकिन विजय की फॉलोइंग लिस्ट में कोई भी नहीं है. गौरतलब है कि विजय और रश्मिका की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं. 26 फरवरी को दोनों सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे. हर किसी को इस शादी का बेसब्री से इंतजार है.
कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार
गौरतलब है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. बीते साल सुनने में आया था कि दोनों ने सीक्रेट सगाई कर ली है, लेकिन दोनों की सगाई की खबरों पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आया था. हालांकि, विजय और रश्मिका ने हाल ही में अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की, जिसके बाद हर कोई खुश नजर आया और कपल को जमकर बधाई दी जा रही है. अब बस इस कपल की शादी का इंतजार हो रहा है, जिसमें ज्यादा टाइम नहीं बचा है.
यह भी पढ़ें- Vijay Deverakonda की होने वाली साली बेहद क्यूट, Rashmika Mandanna से 16 साल छोटी हैं Shiman
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
6 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
7 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
10 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines