Rashmika Mandanna Kodava Rituals: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी आज यानी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में हो रही है. यह शादी बहुत खास है क्योंकि दोनों ने अपने परिवार की परंपराओं को सम्मान दिया है. सुबह विजय की परंपरा यानी तेलुगू रस्मों-रिवाजों के हिसाब से उनकी शादी हो चुकी है. लेकिन शाम को 4 बजे रश्मिका के कल्चर के हिसाब से शादी होने वाली है. फैंस उन्हें प्यार से ‘विरोश’ कहते हैं और इस शादी का नाम भी ‘विरोश वेडिंग’ रखा गया है. यह शादी उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोस होटल में हो रही है, जहां सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हैं.
सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई शादी
रश्मिका और विजय देवरकोंडा पति-पत्नी बन चुके हैं. सुबह के समय शादी की मुख्य रस्में तेलुगु परंपरा के अनुसार हुईं. विजय देवरकोंडा तेलुगु परिवार से हैं, इसलिए सुबह 8 बजे या 10 बजे के आसपास मुहूर्त में दोनों ने सात फेरे लिए और पति-पत्नी बने. तेलुगु शादी में मंगलसूत्र बांधना, सुमंगलम और अन्य रस्में बहुत महत्वपूर्ण होती हैं. यह रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी हुईं, जिसमें पंडितों ने मंत्र पढ़े और परिवार ने आशीर्वाद दिया. यह हिस्सा विजय के घराने की संस्कृति को दिखाता है.
शाम को कोडावा परंपरा से होगी शादी
अब शाम को रश्मिका और विजय की दूसरे रीति-रिवाजों से शादी होने वाली है. India TV की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रस्म-रिवाज रश्मिका के कल्चर को दिखाएंगे, जिसमें कोडावा परंपरा से जुड़े रीति-रिवाज शामिल होंगे. शाम 4 बजे दूसरी परंपराओं की रस्में शुरू हो जाएंगी. रश्मिका मंदाना कर्नाटक की कोडवा कम्युनिटी से आती हैं. कोडवा शादी में अग्नि के चारों ओर फेरे नहीं होते. यह एक योद्धा समुदाय की परंपरा है, जिसमें पीठ पर प्लेट वाली साड़ी, नारियल, पान और अन्य रस्में होती हैं.
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का शुभ मुहूर्त हुआ रिवील, जानें कब 7 फेरे लेंगे कपल
प्राइमल थीम और खास बातें
पूरी शादी ‘प्राइमल’ थीम पर आधारित है. इसका मतलब है पुराने जमाने की सादगी, जड़ों से जुड़ी रस्में और प्राकृतिक सजावट हैं हल्दी में होली जैसा मस्ती था, मेहंदी और संगीत में भी मजा आया. खाने में तेलुगु, आंध्रा और कर्नाटक के व्यंजन जैसे बिरयानी, कोडगु स्पेशल और माइसूर पाक परोसे गए. यह शादी प्यार, सम्मान और संस्कृति का सुंदर मेल है. इसमें किसी तरह का कोई वैस्टर्न टच ना देकर विजय और रश्मिका पूरी तरह अपनी रूट्स से जुड़े रहे.
फूलों की सजावट तो कहीं जापानी डिनर
रश्मिका और विजय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शादी समारोह से जुड़ी कुछ अन्य तस्वीरें साझा की. वहीं पैपराजी भी सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी जानकारियां दे रहा है. विजय-रश्मिका की शादी में असली फूलों से पूरी सजावट की गई है. वो वहीं रश्मिका ने जापानी डिनर पार्टी भी होस्ट की थी. बता दें कि रश्मिका और विजय आप पति-पत्नी बन चुके हैं. बस अब कुछ और रस्में होना बाकी हैं.
यह भी पढ़ें: O Romeo ने 13वें दिन भी की करोड़ों में कमाई, बॉक्स ऑफिस पर रेंग रहीं Assi और Do Deewane Seher Mein
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
18 mins agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
58 mins agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 hr agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
2 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
20 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
22 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
23 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines