Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की खूब चर्चा हो रही है. इस रूमर्ड कपल की शादी की अफवाहें भी जोरों पर हैं. इस बीच अब सामने आया है कि दोनों की शादी किस होटल में होने वाली है? आइए जानते हैं…
किस होटल में होगी विजय और रश्मिका की शादी?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर बीते लंबे टाइम से चर्चा हो रही है. इस बीच अब बताया जा रहा है कि उदयपुर के बड़े होटल ‘ITC ममेंटोस’ (ITC Mementos) में रूमर्ड कपल की शादी होगी. हालांकि, इसे लेकर अब तक परिवार या फिर स्टार्स की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या इसी होटल में दोनों की शादी होती है.
होटल का किराया?
वहीं, अगर इस होटल की लोकेशन की बात करें तो ये बहुत खूबसूरत जगह पर बना है. इसके अलावा रात में यहां का नाजारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता है और ये बहुत ही कमाल का होता है. इस होटल का एक रात का किराया भी बहुत ज्यादा है. अगर Mementos By ITC Hotels Ekaaya Udaipur की वेबसाइट की मानें तो एक रात के लिए करीब 26 हजार रुपये देने होंगे.
ज्यादा हो सकता है किराया
दरअसल, होटल की वेबसाइट पर अगर आप रूम बुक करने की कोशिश करेंगे, तो आपको पता चलेगा कि यहां वैली व्यू विला वाले रूम का एक रात का किराया करीब 26 हजार रुपये है. बता दें कि ये किराया क्लब के मेंबर्स के लिए है और बाकी लोगों के लिए किराया बहुत ज्यादा हो सकता है. हालांकि, इसकी जानकारी वेबसाइट पर नहीं दी गई है.
पहले भी हो चुकी हैं कई शादियां
इसके अलावा इस होटल में दो तरह के सुईट हैं. अरावली सुईट का एक रात का किराया करीब 55 हजार रुपये है. साथ ही ममेंटोस सुईट का किराया 75 हजार रुपये से लेकर 88 हजार तक है. राजस्थान ग्रैंड रॉयल शादियों के लिए फेमस है. बताते चलें कि रश्मिका और विजय से पहले यहां कई सेलेब्स की ग्रैंड शादियां हो चुकी हैं. जी हां, हाल ही में अरबपति राजू मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी हुई थी. इस शादी में पूरा बॉलीवुड और हॉलीवुड आया था. साथ ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी उदयपुर में ही शादी की थी, जिनकी फोटोज जमकर वायरल हुई थी.
यह भी पढ़ें- ‘मैं उनका कर्ज नहीं चुका…’, Rajpal Yadav ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद किसके लिए कही ये बात?
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
1 hr agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
2 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
4 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
5 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
5 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
7 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
8 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines