Rashmika Mandanna Wedding Look 2026: रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की धूम पूरे देश में है. प्रधानमंत्री से लेकर बॉलीवुड सितारे सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी तेलुगू परंपरा की हुई शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसके बाद मानो पूरा इंटरनेट ही हिल गया हो. उनका ऐसा आध्यात्मिक और जमीन से जुड़ा हुआ शादी का लुक देखकर सभी हैरान रह गए. उन्होंने किसी तरह की पाश्चात संस्कृति के रीति रिवाज को ना अपनाते हुए पूरी दक्षिण भारतीय संस्कृति के हिसाब से शादी रचाई. इन सबके बीच दोनों की ज्वेलरी ने खास सुर्खियां बटोरीं. सभी के मन में एक ही सवाल था कि विजय और रश्मिका की गोल्ड ज्वेलरी का कितना दाम हो सकता है. आइए जानते हैं.
शादी में पहनी गई खास ज्वेलरी
रश्मिका ने दुल्हन बनकर 11 पीस की टेंपल ज्वेलरी पहनी थी. इसमें चोकर, लंबे हरम, झुमके, जड़ा बिल्ला, माथापट्टी, नाक की पिन, हाथफूल, बाजूबंद, कमर का बेल्ट और पायल शामिल थे. ये सब साउथ इंडियन टेम्पल स्टाइल में बने थे. दूसरी ओर विजय ने भी राजा जैसे लुक में सोना पहना था. उनके पास बड़े कान के स्टड, रिस्ट कफ, दो हार, एंकल कड़े और छोटी उंगली में अंगूठी थी. दोनों की ज्वेलरी हैदराबाद के SHREE Jewellers ने बनाई, जिसे बनने में 10 महीने लगे.
सोने का वजन और कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की कुल ज्वेलरी में करीब 3 किलो सोना था. रश्मिका की ज्वेलरी अकेले 5 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है. दूसरी ओर विजय की ज्वेलरी करीब 2 करोड़ या उससे ज्यादा की बताई जा रही है. कुल मिलाकर दोनों ने 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना पहना हुआ था. कुछ रिपोर्ट्स में विजय की ज्वेलरी को 1.5 से 2 किलो बताया गया, जिसकी कीमत 3 करोड़ के आसपास है. आज के समय में सोने के दाम आसमान छू रहे हैं. इसी बीच इतना सोना पहनकर रश्मिका-विजय ने राजा-महाराजाओं वाली रॉयलटी दिखाई है.
यह भी पढ़ें: OTT पर गदर मचा रही 2 घंटे 32 मिनट की ये क्राइम-थ्रिलर मूवी, क्लाइमैक्स देख दहल जाएगा
सोना ही क्यों चुना?
रश्मिका और विजय दोनों ने अपनी शादी की ज्वेलरी के लिए सोना ही चुना. इसके पीछे उनके कल्चर का बड़ा रोल था. साउथ इंडियन शादियों में सोने को ज्यादा महत्व दिया जाता है. डायमंड को ठंडी एनर्जी वाला माना जाता है, इसलिए रश्मिका ने सिर्फ सोना चुना. ये ज्वेलरी ट्रेडिशनल थी, जिसमें नक्शी और रवा कारीगरी थी. दोनों राजा-रानी जैसे लग रहे थे, जिसके बाद इस कपल ने फिर से सोने का ट्रेंड चालू कर दिया है.
फैंस की प्रतिक्रिया
रश्मिका और विजय ने जैसे की सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज डाली, पूरा इंटरनेट सिर्फ उनकी फोटोज से भर गया. फैंस इसे ‘गोल्ड कपल’ कह रहे हैं. कई ने कहा कि डायमंड-कुंदन का ट्रेंड बदल गया है. ये शादी सादगी और शान का बेहतरीन मेल थी. रश्मिका और विजय ने दिखाया कि ट्रेडिशन कितनी खूबसूरती से आधुनिक हो सकता है. कुल मिलाकर हर किसी को इस कपल का शादी लुक काफी पसंद आ रहा है.
यह भी पढ़ें: शादी के बाद पहली बार साथ दिखे Vijay-Rashmika, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया ग्रैंड
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
20 mins agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 hr agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 hr agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
2 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
20 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
22 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
23 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines