Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Hoodie: एंटरटेनमेंट जगत के पॉपुलर रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) एक बार फिर फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब हो गए हैं। अब इनकी डेटिंग रूमर्स एक बार फिर तेजी से फैलने लगी है। हर बार की तरह इस बार भी सोशल मीडिया पर इनकी चोरी पकड़ी गई। जैसे ही एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सबकी निगाहें उन्हीं पर अटक गईं। रश्मिका ने इस दौरान जो आउटफिट पहना था उसे देखकर यूजर्स को विजय की याद आ गई।
यह भी पढ़ें: Nayanthara को बर्थडे पर Vignesh ने गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत सुन बाकी पतियों की हालत होगी खराब
रश्मिका ने दिया विजय संग रिलेशन का हिंट!
दरअसल, जब एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर दिखीं तो उन्होंने एक ऑफ व्हाइट कलर की हुडी पहनी हुई थी। ये कोई साधारण हुडी नहीं है बल्कि ये तो उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के ब्रांड की है। ऐसे में रश्मिका को विजय के ब्रांड Rwdy की हुडी पहने देख फैंस की भी आंखें खुली रह गईं। इसके अलावा इनके रिलेशनशिप में होने का एक और सबूत मिला है। अब अलग-अलग शहरों में होकर भी लगता है इनका प्यार कम नहीं हो रहा है। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं ये भी बता देते हैं।
रश्मिका और विजय ने की ट्विनिंग
हुआ ये कि रश्मिका अब जिस ऑफ व्हाइट कलर की हुडी में मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आई हैं। उसी सेम हुडी में आज विजय को भी स्पॉट किया गया है। अब इन दोनों की अलग-अलग शहरों से एक ही कपड़ों में तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यहां रश्मिका मुंबई से तो विजय तेलंगाना से ट्विनिंग करते हुए नज़र आ रहे हैं। बता दें, आज जब विजय देवरकोंडा वोट डालने निकले थे तब उनकी फोटोज और वीडियो खूब वायरल हुए। इस दौरान उन्होंने जो कपड़े पहने हैं वो हूबहू रश्मिका की तरह दिखाई दे रहे हैं।
फैंस का रिएक्शन
ऐसे में इन लव बर्ड्स को देखकर अब फैंस तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इनकी तस्वीर देख अब एक यूजर ने कहा, ‘और सेम ब्रांड का ग्लास भी।’ एक ने लिखा, ‘प्लीज वो हमें बहुत सारे हिंट्स दे रहे हैं।’ तो किसी ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘कुछ नहीं सिर्फ हाइप बना रहे हैं।’ एक ने तो इन्हें ‘अटेंशन सीकर’ तक कह दिया। अब इन दोनों को सेम ड्रेस कोड में देखकर फैंस के मन में भी लड्डू फुट रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines