साउथ फिल्म इंडस्ट्री का पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले काफी समय से अपने रिश्ते और शादी को लेकर चर्चा में थे. खबरें रहीं कि दोनों उदयपुर में प्राइवेट सेरेमनी में 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ऐसे में जहां चुप्पी साधे हुए थे अब उन्होंने इस पर इसी चुप्पी को तोड़ दिया है. उन्होंने औपचारिक ऐलान किया है. फैंस के लिए एक खास मैसेज लिखा और स्पेशल कार्ड शेयर कर अपनी शादी की पुष्टि की है.
स्पेशल नोट में क्या लिखा?
अगर विजय और रश्मिका द्वारा शेयर किए गए उस स्पेशल नोट के बारे में बात की जाए तो उन्होंने इसमें लिखा कि इससे पहले वो उनके लिए कोई प्लानिंग करते या उनके लिए कुछ चुनते फैंस पहले से ही उनके साथ थे. उन्होंने लिखा कि फैंस ने इतने प्यार से एक नाम दिया. इस नोट में कपल ने अपने स्पेशल नेम ‘विरोष’ का भी खुलासा किया और कहा कि ये नाम उन्हें फैंस की ओर से मिला. इसके लिए एक्टर ने दिल से फैंस के प्रति सम्मान दिखाया.
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि वो ‘विरोष’ नाम को अपनी शादी का नाम देंगे. इसके साथ ही उन्होंने हार्ट वाली इमोजी शेयर की है. विजय और रश्मिका ने फैंस के लिए ढेर सारा प्यार दिखाया है.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ की इस एक्ट्रेस ने खुद लीक कर दी WhatsApp चैट? सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे विजय और रश्मिका
रश्मिका और विजय देवरकोंडा डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे. कपल राजस्थान के उदयपुर में अपनी शादी के लिए हैदराबाद से निकल चुका है. शादी का कार्ड और इन्विटेशन कार्ड पहले ही लीक हो चुके हैं. कपल 26 फरवरी, 2026 को फेरे लेगा. इनकी वेडिंग सेरेमनी प्राइवेट रखी गई है, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे. उनकी प्राइवेट सेरेमनी में ना ही सेलेब्स और ना ही फोन की परमिशन है.
गौरतलब है कि विजय और रश्मिका ने प्राइवेट सेरेमनी में वेडिंग के बाद हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन भी देंगे. ग्रैंड रिसेप्शन मार्च में होस्ट किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: TGIKS: ‘शर्म आती थी…’, माधुरी दीक्षित संग रोमांस करने पर बोले जैकी श्रॉफ, कहा- ‘आंखों में देखना होता था मुश्किल’
पिछले साल की थी सीक्रेट इंगेजमेंट
शादी से पहले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में थे. कपल ने पिछले साल अक्टूबर में सीक्रेट सगाई की थी. उन्होंने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में अंगूठियां एक्सचेंज की थी. गौरतलब है कि रश्मिका और विजय के लव अफेयर की खबरें तब आईं जब उन्होंने ‘गीता गोविंदम’ (2018) और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) में साथ काम किया था. अब फैंस अपनी फेवरेट हीरोइन को दुल्हन बनते देखने के लिए एक्साइटेड हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines