Rashmika Mandanna Upcoming Movies: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की पॉपुलैरिटी अब सिर्फ साउथ फिल्मों तक सिमित नहीं रही, बल्कि बॉलीवुड में एंट्री के बाद से वो हर किसी के दिल की धड़कन बन चुकी हैं। लोगों ने रश्मिका को इतना प्यार दिया है कि वो नेशनल क्रश तक बन गई थीं। हालांकि, उनकी फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) की रिलीज के बाद नेशनल क्रश का टाइटल उनसे छीनकर फैंस ने उनकी को-स्टार एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को दे दिया। लेकिन अब जल्द ही रश्मिका एक बार फिर नेशनल क्रश बन सकती हैं।
रश्मिका मंदाना की फिर चमकेगी किस्मत
दरअसल, अब उनके पास ढेर सारे मौके हैं कि वो खुद को साबित कर सकती हैं और फिर से फैंस के दिलों में अपनी वो जगह बना सकती हैं। बता दें, अब रश्मिका मंदाना की एक के बाद एक 8 फिल्में रिलीज होंगी। उनके पास 8 बड़ी फिल्में पड़ी हैं, जिनमें से कुछ की तो रिलीज डेट भी रिवील हो चुकी हैं। इतना ही नहीं रश्मिका एक बड़े धर्म संकट में भी पड़ने वाली है। उनकी 2 फिल्में एक ही दिन में रिलीज होंगी और इस क्लैश से रश्मिका को फायदा होगा या नुकसान ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
आपस में भिड़ेंगी राशिमा की फिल्में
रश्मिका की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ (Pushpa 2: The Rule) 6 दिसंबर को रिलीज की जा रही है। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस कब से बेचैन हैं। पहले पार्ट को जो सफलता मिली है उसके बाद इसके सीक्वल से फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं। इस फिल्म का हिट होना तो रिलीज से पहले ही तय है, लेकिन इसी दिन एक्ट्रेस की एक और फिल्म आने वाली है और वो है ‘छावा’ (Chhaava)। इस इतिहासिक फिल्म को लेकर भी काफी बज बना हुआ है। ‘पुष्पा 2 द रूल’ से इसकी भिड़ंत के बाद ये टिक पाएगी या नहीं ये देखना होगा।
यह भी पढ़ें: मरने से बची मशहूर एक्ट्रेस, कोलकाता रेप कांड के बाद प्रोटेस्ट में उतरते ही हुईं भीड़ का शिकार
इन 6 फिल्मों में दिखेंगी रश्मिका
इन दोनों के अलावा रश्मिका की फिल्म ‘सिकंदर’ भी आने वाली है। इसमें वो सलमान खान के साथ नजर आएंगी और इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म अगले साल तक रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका- आयुष्मान खुराना संग ‘स्त्री’ यूनिवर्स की नेक्स्ट फिल्म ‘वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर’ में भी नजर आएंगी। इसके साथ ही उनके पास ‘एनिमल पार्क’ भी है जिसका फैंस को इंतजार है। इनके बाद रश्मिका की तीन और फिल्में आने वाली हैं जिनके नाम ‘द गर्लफ्रेंड’, ‘रेनबो’ और ‘कुबेर’ हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
5 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
6 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
8 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
9 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
14 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
15 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
16 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines