साउथ फिल्म इंडस्ट्री का पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे. फाइनली 26 फरवरी, 2026 को कपल एक-दूजे का हो गया. उन्होंने उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की. उन्होंने प्राइवेट सेरेमनी रखी थी, जिसमें केवल परिवार और करीबी लोग ही शामिल हो पाए थे. हालांकि, बाद में कपल ने हैदराबाद में एक रिसेप्शन भी दिया था, जिसमें सिनेमा जगत के सितारे पहुंचे थे. रश्मिका और विजय के लगातार सोशल मीडिया पर वीडियोज छाए हुए हैं. इसी बीच उनका एक नोकझोंक भरा वीडियो सामने आया है, जिसमें रश्मिका काफी गु्स्से में नजर आती हैं और कहती हैं कि वो दोनों एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं.
दरअसल, रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर अपना विजय देवरकोंडा के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो रियल नहीं बल्कि रील का मामला है. शादी की झलकियों के बीच पावर कपल ने एक ऐड शूट किया, जिसका वीडियो साझा किया है और ये तेजी से वायरल हो रहा है. इस ऐड में एक्ट्रेस को शादी के जोड़े में लाल रंग के लहंगे में देखा जा सकता है, जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है. वहीं, विजय देवरकोंडा ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी है, जो इसमें काफी हैंडसम लग रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 3 दिन में अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई The Kerala Story 2
विजय पर गुस्सा निकालती दिखीं रश्मिका
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विजय और रश्मिका गाना गाते हुए नजर आते हैं. ड्रेस मिसमैच की वजह से इसमें रश्मिका नाराज दिखती हैं और विजय को फटकारती हैं. इसमें गुस्से में रश्मिका कहती हैं कि वो एक-दूसरे के लिए नहीं बने. लेकिन फिर बाद में यही कम्पैरिजन दिल तक पहुंचता है और दोनों कहते हैं कि वो मेड फॉर ईच अदर हैं. उनका ये नोकझोंक भरा ऐड वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.
‘गीता गोविंदम’ से परवान चढ़ा प्यार
गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का रिश्ता काफी पुराना है. दोनों ने कई हिट फिल्मों में काम किया है. इसमें ‘गीता गोविंदम’ से ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. बताया जाता है कि कपल का प्यार ‘गीता गोविंदम’ से परवान चढ़ा था. ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही जगह कपल की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है.
यह भी पढ़ें: Netflix ट्रेंड कर रही ये 8 एपिसोड वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म, इंडिया ऑडियंस की बनी फेवरेट
रश्मिका और विजय की अपकमिंग फिल्म
बहरहाल, रश्मिका मंदाना और विजय की जोड़ी शादी के बाद एक और फिल्म में नजर आने वाली है, जिस फिल्म का नाम ‘राणाबली’ है. इसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी 1850 के दशक की उन असली घटनाओं पर आधारित है, जिन्हें मेनस्ट्रीम हिस्ट्री की किताबों में जगह नहीं मिली. फिल्म में विजय राणाबली तो एक्ट्रेस उनकी पत्नी जयम्मा के किरदार में दिखाई देंगी.
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines