Elon Musk Viral Video On AI: कुछ दिनों पहले साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का एक वीडियो वायरल हुआ था, जो डीपफेक से बनाया गया था, जिसका सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर कई जाने-माने स्टार्स ने विरोध जताया था और कहा था कि ये एक बड़ा चिंता का विषय है, जिसके बारे में बात करनी बेहद जरूरी है। वहीं, मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने इसके लिए रश्मिका को थैंक्यू भी कहा था कि उन्होंने इसको लेकर आवाज उठाई।
रश्मिका मंदाना के अलावा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की भी डीपफेक का शिकार बनी है। उनकी भी एक फोटो ने वायरल होते ही हकंप मचा दिया। इस फोटो में एक्ट्रेस की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) का वो फाइट सीन था, जिसको एक्ट्रेस ने टॉवल में शूट किया था। हालांकि, ये दोनों केस सामने आने के बाद भी मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन चीजों को लेकर X के संस्थापक, अध्यक्ष और सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) पहले ही चेतावनी दे चुके थे।
Elon Musk ने पहले ही चेताया था
जी हां…. दरअसल, डीपफेक जैसे प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) का एक हिस्सा है। यानी ऐसे प्लेटफॉर्म्स को AI की मदद से बनाया जा रहा है। ऐसे में कोई भी इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है, जो बहुत ही आसान है और हो भी रहा है। इसी बीच एलन मस्क का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस बात की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं कि AI कितना खतरनाक साबित हो सकता है। वीडियो में एलन कहते हैं, ‘मार्क माय वर्ड… AI सभी के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है’।
यह भी पढ़ें: Saira Banu ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से की मुलाकात, PM ने फोटो शेयर कर लिखी यह बात
जिंदगी में जगह लेता जा रहा है AI
इसके अलावा एलन मस्क (Elon Musk) की एक और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की बताती है कि कैसे AI लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। वो कैसे आपका फेस किसी और के फेस पर लगाकर या आपकी आवाज कैप्चर कर हूबहू निकाल कर आपके घर वालों या जानने वालों को धोखा दे सकता है या उनको नुकसान तक पहुंचा सकता है। हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
6 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
7 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
9 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
11 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
16 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
17 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
18 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
19 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines