Rashmika Mandanna Viral Post: ‘एनिमल‘ (Animal) एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने अब अपने फैंस को एक जोरदार झटका दे दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा ऐलान कर दिया है जिसके बाद उनके फैंस का दिल टूट सकता है। रश्मिका मंदाना ने अब सोशल मीडिया पर एक लम्बा-चौड़ा नोट शेयर किया है और अपने फैंस के साथ जरूरी जानकारी शेयर की है। एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि अब वो कुछ समय तक अपना चेहरा नहीं दिखाएंगी। न तो वो कोई फोटो पोस्ट करेंगी और न ही लाइव आएंगी। इसके पीछे एक बड़ा कारण है जिसका खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया है।
एक्ट्रेस क्यों नहीं दिखाएंगी अपना चेहरा?
रश्मिका मंदाना ने कुछ देर पहले अपनी दो सेल्फी पोस्ट की हैं। ये दोनों ही मोनोक्रोम फोटोज हैं जिसमें एक्ट्रेस का चेहरा नजर नहीं आ रहा। रश्मिका ने अपने फोन के पीछे अपनी शक्ल छिपा ली है। ऐसे में वो कैसी दिख रही हैं उसपर तो कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन इन फोटोज में वो मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। अब इन फोटोज को शेयर कर रश्मिका ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘हाय गाइस! अपना पूरा चेहरा नहीं दिखा सकती क्योंकि ये मेरी नई फिल्म का लुक है और हमेशा की तरह मेरी टीम से पहले मैं इसे रिवील नहीं कर सकती। लेकिन शूट्स बेहतरीन चल रहे हैं- बस आप लोगों को बताना चाहती थी। इसके अलावा, दूसरी चीज जिसके बारे में मैं बात करना चाहती थी वो है टॉपिक जो हर तरफ चल रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि ‘वो’ अपनी फिल्म की कामयाबी का अधिकार नहीं ले रही।’
फिल्म की सक्सेस क्यों एंजॉय नहीं कर पाईं रश्मिका?
एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलासा करते हुए लिखा, ‘ओके, बात ये है- 1, मुझे पता है ये सब इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि आप लोगों को मुझसे प्यार है और मेरी चिंता है। हमने एक बड़ी फिल्म दी है और लोगों को ये पसंद आई और उन्होंने इसे सराहा भी। मैं कुछ वक्त निकालकर इसे एन्जॉय करना चाहती थी जैसा कि हम सभी करना चाहते हैं। लेकिन अपनी फिल्म रिलीज के अगले दिन ही मैं सेट पर वापिस लौट गई और इसी वजह से मैं बहुत सारे इंटरव्यूज और इवेंट्स नहीं कर पाई। मुझे काम के लिए रात भर ट्रेवल करना पड़ा और मैं अपने करियर की कुछ सबसे बड़ी और बेहद इंटेंस फिल्मों की शूटिंग कर रही हूं और जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं, मैं अपनी फिल्म की टीम से पहले अपना लुक रिवील नहीं कर सकती और इसलिए मैं आपकी और मेरी इच्छा के अनुसार फोटोज शेयर नहीं कर सकती और न ही लाइव आ सकती हूं।’
यह भी पढ़ें: Ishqbaaz फेम एक्ट्रेस Nehalaxmi Iyer के हाथों में लगी शादी की मेहंदी, जश्न की झलक आई सामने
एक्ट्रेस ने फैंस से की खास अपील
रश्मिका ने ये भी कहा है, ‘और मुझे पता है कि आप सभी मुझे मिस करेंगे और मैं भी करूंगी लेकिन मैं जानती हूं कि जब फिल्म रिलीज होगी आप सभी सुपर डुपर हैप्पी होंगे और बस यही मायने रखता है। तो प्लीज मेरे साथ सब्र बनाए रखें क्योंकि आपको पता होना चाहिए कि मैं अपना बेस्ट कर रही हूं और मैं ये कर के आपके, अपने और अपनी टीम के लिए खुश हूं। 2- और अब आते हैं सक्सेस के अधिकार पर.. दोस्तों, आपका प्यार, मेरे लिए आपके मैसेज ही हैं जो मुझे खुश करते हैं और मुझे आगे बढ़ाते हैं और एक बार फिर आप सभी के प्यार के लिए बहुत शुक्रिया..।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
11 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
13 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
14 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
14 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
16 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
16 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines