क्या Rashmika Mandanna करेंगी Jr NTR की फिल्म में स्पेशल डांस नंबर? Dragon को लेकर आया अपडेट

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘ड्रैगन’ में डांस नंबर करती हुई नजर आ सकती हैं। उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच किए जाने की खबरें सामने आई हैं।

Rashmika Mandanna Jr NTR

Rashmika Mandanna Jr NTR

Rashmika Mandanna: पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जल्द ही रश्मिका साउथ के मशहूर एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म में नजर आ सकती हैं। रश्मिका मंदाना को जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ के लिए अप्रोच किए जाने की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें, ‘ड्रैगन’ एक एक्शन एंटरटेनर है, जिसके लिए जूनियर एनटीआर पहली बार डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ काम करने जा रहे हैं।

रश्मिका मंदाना को गाने के लिए किया गया अप्रोच?

अब सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म में रश्मिका मंदाना एक स्पेशल डांस नंबर करती हुई नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि रश्मिका मंदाना को ‘ड्रैगन’ के मेकर्स ने खास डांस नंबर के लिए अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक एनर्जेटिक गाने की जरूरत थी और डायरेक्टर चाहते थे कि इस गाने पर कोई टॉप एक्ट्रेस ही परफॉर्म करें। ऐसे में रश्मिका मंदाना को अप्रोच किया गया। रश्मिका मंदाना को इस गाने के लिए क्यों चुना गया? अब वो वजह भी सामने आ गई है।

‘ड्रैगन’ के मेकर्स ने रश्मिका को क्यों चुना?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर प्रशांत नील ने इस फिल्म के गाने पर डांस करने के लिए रश्मिका मंदाना को इसलिए चुना क्योंकि वो कभी किसी स्पेशल सॉन्ग का हिस्सा नहीं रहीं। ऐसे में अगर रश्मिका उनकी फिल्म का गाना करती हैं, तो वो एक फ्रेश अपील देगा। साथ ही रश्मिका काफी पॉपुलर हैं और उनका गाने में होना इसे चार्टबस्टर बना सकता है। हालांकि, अभी तक रश्मिका मंदाना के स्पेशल डांस नंबर को लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

कब रिलीज होगी जूनियर एनटीआर की ‘ड्रैगन’?

आपको बता दें, जूनियर एनटीआर की ये फिल्म 25 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की 25% शूटिंग पूरी हो चुकी है और बाकी का शूट कर्नाटक में चल रहा है। फिलहाल अभी तक फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत इस फिल्म में लीड में नजर आ सकती हैं। वहीं, रश्मिका इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, जो हाल ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ