Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda: पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक चर्चा हो रही है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी करने वाले हैं. हालांकि, इसकी अभी ऑफिशियली कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. इस बीच अब रश्मिका ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस और विजय की शादी की रूमर्स को फिर से हवा मिल गई है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में रश्किम मंदाना को ऑनेस्ट टाउनहॉल के साथ एक कैंपस बातचीत में देखा गया. इस दौरान एक्ट्रेस से उनके लाइफ पार्टनर के बारे में पूछा गया. इस दौरान रश्मिका से सवाल किया गया कि अभी तक उन्होंने जितने भी एक्टर्स के साथ काम किया है, उनमें से वो किसे मारना चाहेंगी, किससे शादी करेंगी और किसे डेट करना पसंद करेंगी? इस सवाल का सुनने के बाद एक्ट्रेस के जवाब को हर किसी ने हैरान कर दिया.
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
रश्मिका ने अपने जवाब में कहा कि वो नारुतो (एनीमे किरदार) को डेट करेंगी और विजय देवरकोंडा से शादी. जैसे ही रश्मिका ने अपना जवाब दिया, तो सभी ने तालियां बजाई. गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से सुनने में आ रहा है कि विजय और रश्मिका जल्द ही शादी करने वाले हैं. ऐसे में एक्ट्रेस के इस जवाब से दोनों की शादी की रूमर्स को फिर से हवा मिल गई है.
कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए?
इस दौरान एक्ट्रेस ने बात करते हुए कहा कि मुझे ऐसा इंसान पसंद है, जो मुझे गहराई से जान सके. मैं नॉर्मल मिनिंग से नहीं बात कर रही बल्कि इससे लाइफ के नजरिए को समझने की अपनी क्षमता है. मुझे एक ऐसा इंसान जो समझने के लिए तैयार हो. कोई ऐसा इंसान जो सच में अच्छा हो और मेरे लिए और मेरे साथ लड़ सके.
विजय और रश्मिका की शादी की रूमर्स
अगर कल मेरे खिलाफ कोई भी लड़ाई होती है, तो मुझे पता है वो इंसान मेरे लाथ लड़ेगा. इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं भी ऐसा ही करूंगी. मैं किसी भी दिन उसके लिए गोली खा सकती हूं और ये मेरी पसंद का इंसान है. बता दें कि कुछ समय से कहा जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साल 2026 में फरवरी में उदयपुर में शादी करेंगे. हालांकि, अभी कंफर्म कुछ भी नहीं है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar के ट्रेलर का बस करना होगा इतना इंतजार, Arjun Rampal का पहला लुक आते ही काउंटडाउन हुआ शुरू
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines