Rashmika Mandanna Reaction On Deepfake Video: पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। एक्ट्रेस का एक अश्लील वीडियो लीक हो गया जिसके बाद रश्मिका को फैंस के अलग-अलग रिएक्शंस का सामना करना पड़ रहा है। खुद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)ने भी इस वीडियो पर नाराज़गी जताई है क्योंकि वीडियो में दिखाई दे रही लड़की रश्मिका नहीं थी। बल्कि ये तो एक फेक वीडियो था जिसे AI की डीपफेक टेक्नोलॉजी के जरिए बनाया गया है। ऐसे में फैंस भी एक्ट्रेस के रिएक्शन का कब से इंतजार कर रहे हैं कि कब रश्मिका अपने इस फेक वीडियो पर चुप्पी तोड़ेंगी।
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna का डीपफेक आपत्तिजनक वीडियो वायरल, Amitabh Bachchan को भी आया गुस्सा
फेक वीडियो पर फूटा रश्मिका का गुस्सा
बता दें, फैंस का ये इंतजार अब खत्म हो गया है क्योंकि अब रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने इस बोल्ड फेक वीडियो (Rashmika Mandanna Deepfake Video) पर स्टेटमेंट जारी कर दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट शेयर कर इस अश्लील हरकत पर अपना गुस्सा जताया है। साथ ही अपना दर्द भी बयां किया है। एक्ट्रेस ने अपने इस नोट में लिखा, ‘इसे शेयर करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है और मुझे ऑनलाइन फैलाए जा रहे मेरे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी पड़ रही है। ईमानदारी से कहूं तो, ऐसा कुछ न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि हम सभी के लिए बेहद डरावना है, जो आज टेक्नोलॉजी के मिसयूज के कारण बहुत ज्यादा नुकसान की चपेट में है।’
Image Credit: Instagram
एक्ट्रेस ने जताई चिंता
एक्ट्रेस ने अपने नोट में आगे लिखा, ‘आज, एक महिला और एक एक्टर के रूप में, मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों की आभारी हूं जो मेरी प्रोटेक्शन और सपोर्ट सिस्टम हैं। लेकिन अगर मेरे साथ ऐसा तब होता जब मैं स्कूल या कॉलेज में थी, तो मैं सचमुच सोच भी नहीं सकती कि मैं इससे कैसे निपटती। इससे पहले कि हममें से और भी लोग इस तरह की पहचान की चोरी से प्रभावित हों, हमें एक कम्युनिटी के रूप में और जल्द से जल्द इस पर ध्यान देने की जरूरत है।’
एक्शन मोड में आई रश्मिका
एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट में साइबर पुलिस को टैग किया है। इसका मतलब है कि उनके साथ ये घटिया हरकत करने वाले को अब एक्ट्रेस यूं ही जाने नहीं देंगी। वो अब इस शख्स पर लीगल एक्शन लेंगी। वहीं, अब फैंस भी एक्ट्रेस को इस मामले में सपोर्ट करते नज़र आ रहे हैं। साथ ही सेलेब्स भी रश्मिका मंदाना का हौसला बढ़ा रहे हैं। बता दें, जिस लड़की के वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर ये नकली वीडियो तैयार किया गया है उसका नाम Zara Patel है और सोशल मीडिया पर इस लड़की के 415K फॉलोवर्स हैं।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
2 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
3 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
17 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
18 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
21 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines