Rashmika Mandanna Srivalli Look: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अपने 28वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ से अपना ‘श्रीवल्ली’ लुक रिवील किया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का लुक छाया हुआ है। पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है। इस बीच कुछ यूजर्स ने रश्मिका के नए लुक को देखने के बाद उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, फैंस एक्ट्रेस के श्रीवल्ली लुक को साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के ‘गुंटूर करम’ लुक से कंपेयर कर रहे हैं।
सिग्नेचर पोज देती दिखीं रश्मिका
बता दें कि बीते दिन शुक्रवार को मेकर्स ने अल्लू अर्जुन स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ से रश्मिका मंदाना का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पोस्टर में एक्ट्रेस हरे रंग की साड़ी में काफी सुंदर लग रही हैं। उनके माथे पर बिंदी, नाक में नथ, और गले में भारी-भरकम गहने हैं। मांग में सिंदूर लगाए रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली लुक में आंख के पास हाथ रखते हुए सिग्नेचर पोज दे रही हैं।
यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD पर लगा चुनावी ग्रहण, क्यों Prabhas और Deepika Padukone की फिल्म दोबारा हुई पोस्टपोन?
यूजर्स ने रश्मिका को किया ट्रोल
रश्मिका मंदाना का लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। यूजर्स ने एक्ट्रेस के पोस्टर पर कमेंट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं कुछ लोगों ने रश्मिका के साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
दरअसल, महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर करम’ से उनका एक पोस्टर सामने आया था, जिसमें एक्टर आंख पर हाथ रखकर ठीक वैसे ही पोज दे रहे हैं जैसा कि श्रीवल्ली लुक में रश्मिका मंदाना दे रही हैं। बस फिर क्या था, लोगों ने एक्ट्रेस के लुक को महेश बाबू के लुक के साथ कंपेयर करना शुरू कर दिया।
एक्ट्रेस ने कोलाज पर किया रिएक्ट
यूजर के इस कोलाज पर रश्मिका मंदाना ने अपना रिएक्शन भी दिया। एक्ट्रेस ने यूजर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बढ़िया है, मुझे यह कोलाज काफी अच्छा लगा।’ गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। वहीं ‘पुष्पा 2’ का टीजर 8 अप्रैल को आने के लिए तैयार है। बीते दिन अल्लू अर्जुन ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ टीजर रिलीज की जानकारी दी थी।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
6 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
10 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
11 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
13 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
15 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
15 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
17 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
17 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines