मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अभिनेता विजय देवरकोंडा से शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने 26 फरवरी को उदयपुर के एक होटल में शादी रचाई है. उन्होंने अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया था. रश्मिका-विजय की वेडिंग पोस्ट ने लाइक्स के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, रश्मिका-विजय की वेडिंग पोस्ट ने विराट-अनुष्का से लेकर कैटरिना-विकी के पोस्ट को पीछे छोड़ा दिया है. हालांकि, शादी के बाद कपल उदयपुर से ससुराल के लिए रवाना भी हो गए थे.
यह भी पढ़ें: प्रभास की ‘Spirit’ का हाई वोल्टेज पोस्टर हुआ रिलीज, विवेक ओबेरॉय-ऐश्वर्या एक साथ आए नजर, इंटेंस लुक ने बढ़ाई धड़कन
सासु मां ने हाथ पकड़ कर कराया गृह प्रवेश
रश्मिका-विजय शादी के बाद हैदराबाद वाले घर पर पहुंचे जहां एक्ट्रेस का ग्रैंड वेलकम किया गया. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल पहुंची हैं. बता दें कि शादी से पहले ही हैदराबाद में मौजूद विजय देवरकोंडा का घर सजा दिया गया था. रश्मिका जैसे ही अपने ससुराल पहुंची, तो उनका स्वागत में विजय देवरकोंडा की मां किया है. वीडियो में देखा जा रहा है कि विजय की मां रश्मिका का हाथ पकड़ कर अंदर ले जाती है, जिसे देख एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही है.
यह भी पढ़ें: Vijay-Rashmika की शादी के बीच OTT पर ट्रेंड करने लगी ये फिल्म, IMDb पर मिली 7.7 की रेटिंग
कब होगा विजय-रश्मिका का रिसेप्शन
रश्मिका मंदाना को जब उदयपुर के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, तो देखा गया था कि उन्होंने लाल रंग का हैवी एंब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट, मंगलसूत्र, चूड़ियां और सिंदूर लगाई हुई थी. इस ड्रेस में नई-नवेली दुल्हन काफी खूबसूरत लग रही थी. हालांकि, विजय देवरकोंडा ने सिल्क का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था, जिसमें वो काफी हैंडसम नजर आ रहे थे. आपको बता दें कि कपल का रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाला है. इस रिसेप्शन में PM मोदी को भी आमंत्रित किया गया है. इतना ही नहीं विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त के साथ फिल्मी जगत से जुड़े लोग भी नजर आने वाले हैं.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines