Rashmika Mandanna Viral Post: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा में हैं. ऐसे में बीते दिन ही अभिनेत्री को लेकर खबरें मीडिया में आईं कि दोनों स्टार्स ने सगाई कर ली है. हालांकि, इस पर उनका कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. ऐसे में अब शादी और सगाई की चर्चाओं के बीच रश्मिका मंदाना ने पहली पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्हें एक वाकये का जिक्र किया. लेकिन वो पर्सनल नहीं प्रोफेशनल लाइफ को लेकर है.
दरअसल, रश्मिका मंदाना पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए वह आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है. इसका गाना ‘तुम मेरे ना हुए’ ने इंटरनेट पर बवाल काट रखा है. गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है. ऐसे में निजी जिंदगी की चर्चाओं के बीच एक्ट्रेस ने इस गाने की शूटिंग के दौरान का किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि ‘थामा’ का गाना असल में प्लान्ड नहीं था. इसके बारे में अचानक से सोचा गया था.
यह भी पढ़ें: ‘गोली मार दूंगा…’, जब विनोद खन्ना पर पिता ने तान दी थी बंदूक, 1 हफ्ते में साइन की थी 15 फिल्में
रश्मिका मंदाना ने पोस्ट में क्या लिखा?
अगर रश्मिका मंदाना की पोस्ट की बात की जाए तो उन्होंने ‘थामा’ का गाना ‘तुम मेरे ना हुए’ की शूटिंग के दौरान की बीटीएस फोटोज को शेयर किया. इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने शूटिंग किस्सा साझा किया और इसमें लिखा, ‘इस गाने के पीछे की कहानी यह है कि हम 10-12 दिनों से एक शानदार लोकेशन पर शूटिंग कर रहे थे और फिर आखिरी दिन हमारे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को अचानक से आइडिया आया कि क्यों नहीं हमें यहां एक गाना शूट करना चाहिए? ये क्रेजी कूल लोकेशन है. मेरा रिएक्शन ऐसा था कि हां क्यों नहीं. फिर हमने करीब 3-4 दिनों में इसे कर लिया. गाना तैयार हुआ तो हम सभी इसे देखकर हैरान थे.’
रश्मिका मंदाना ने अपनी पोस्ट में आगे क्रू की तारीफ करते हुए लिखा, ‘सभी डांसर्स, कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट, सेट के लोगों, लाइट्स डिपार्टमेंट, डायरेक्शन, प्रोडक्शन डिपार्टमेंट…इन सभी के लिए बड़ा शाउट आउट. ये गाना आप लोगों की कड़ी मेहनत के बाद ही संभव हो पाया है.’
यह भी पढ़ें: ‘कांतारा चैप्टर-1’ ने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 2025 के धुरंधरों की कर दी छुट्टी
कब रिलीज होगी ‘थामा’?
बहरहाल, अगर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ की रिलीज की बात की जाए तो इसे दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म 21 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ये एक हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इतना ही नहीं, इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम रोल में हैं. इसके साथ फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को भी रिलीज किया जाएगा, जिसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा हैं. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है.
यह भी पढ़ें: सच्ची घटना पर बनी Manoj Bajpayee की वो फिल्म, जो 2 घंटे 12 मिनट में उठाएगी अंधविश्वास से पर्दा
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines