Rashmika Mandanna First Love Story: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. रश्मिका मंदाना, पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा से शादी करने वाली हैं. इसकी जानकारी खुद रश्मिका और विजय ने एक पोस्ट के जरिए दी है, लेकिन इस बीच अब रश्मिका की पहली लव स्टोरी भी चर्चा में आ गई है. आइए जानते हैं कि विजय से पहले रश्मिका किसके साथ शादी करने वाली थीं?
20 साल की उम्र में हुआ था प्यार
दरअसल, बात कई साल पहले की है, जब रश्मिका सिर्फ 20 साल की थीं. रश्मिका ने सिनेमा में डेब्यू किया था और अपनी डेब्यू फिल्म ‘किरिक पार्टी’ (कन्नड़) के दौरान ही उन्हें रक्षित शेट्टी से प्यार हो गया था. दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे और जल्द ही दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देने का भी फैसला किया.
13 साल बड़े थे रक्षित शेट्टी
साल 2016 में 30 दिसंबर को ‘किरिक पार्टी’ रिलीज हो गई. इसके सिर्फ 6 महीने बाद ही 3 जुलाई 2017 को रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी ने सगाई कर ली थी. उस वक्त रक्षित, एक्ट्रेस से उम्र में 13 साल बड़े थे. दोनों की सगाई में परिवारवाले शामिल हुए थे. इतना ही नहीं बल्कि ये जोड़ी साउथ की पॉपुलर जोड़ियों में शामिल हो गई थी.
14 महीने में टूटी सगाई
रश्मिका और रक्षित की सगाई के बाद हर कोई उम्मीद कर रहा था कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि सगाई के महज 14 महीने बाद ही दोनों ने इस सगाई को तोड़ दिया था. जी हां, शादी तक जाने से पहले ही दोनों सगाई तोड़कर एक-दूसरे से अलग हो गए थे.
क्यों टूटी सगाई?
साल 2018 में सितंबर के महीने में दोनों ने इस सगाई तो तोड़ दिया था. सगाई टूटने की वजह की बात करें तो कहा गया कि दोनों के बीच कम्पेटिबिलिटी का इश्यू था. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि दोनों करियर को प्राथमिकता दे रहे हैं और इसलिए अलग हो रहे हैं. सगाई टूटने के बाद ना सिर्फ रश्मिका बल्कि रक्षित ने भी अपने काम पर फोकस किया और दोनों ने कई शानदार फिल्में दीं.
यह भी पढ़ें- Vijay Deverakonda ने जब रश्मिका मंदाना के हाथ पर पब्लिक में किया KISS, फिर वायरल हुआ पुराना वीडियो
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines