Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: पॉपुलर साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का नाम काफी समय से एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ जुड़ रहा है। काफी समय से इन दोनों के अफेयर की अफवाहों से खबरों का बाजार गर्म है। पहले तो इनकी लव स्टोरी के चर्चे सिर्फ फैंस करते थे। लेकिन अब कुछ वक्त से बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियां इस रूमर्ड कपल को छेड़ती हुई नजर आ रही है। खुलेआम रश्मिका को विजय देवरकोंडा का नाम लेकर चिढ़ाया जाता है। इससे फैंस को यकीन हो गया है कि उनका अंदाजा इनको लेकर एकदम सही है।
रश्मिका ने शादी को लेकर दिया हिंट?
इसी बीच अब एक्ट्रेस ने जाने-अनजाने में कुछ ऐसा कह दिया है जिससे उनकी शादी की खबर एक बार फिर सुर्खियों में है। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का हिंट ड्राप किया है। उनका एक ट्वीट इस वक्त काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जिसे देख फैंस के भी होश उड़ गए। साथ ही इस लव बर्ड्स के फैंस खुशी से झूमने लगे। ये सिलसिला रश्मिका मंदाना के एक फैन पेज के ट्वीट से शुरू हुआ था जिसमें एक्ट्रेस की शादी को लेकर और उनके होने वाले हस्बैंड को लेकर बात की गई है। लेकिन सब तब हैरान रह गए जब इस ट्वीट पर खुद एक्ट्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से रिप्लाई आया। वो भी कुछ ऐसा जिसे इग्नोर नहीं किया जा सकता।
कैसे होने चाहिए नेशनल क्रश के हस्बैंड?
दरअसल, फैन पेज से शेयर किए गए ट्वीट में लिखा था- ‘रश्मिका मंदाना का पति बनने के लिए एक शख्स में क्या क्वालिटी होनी चाहिए? वो इंडिया का नेशनल क्रश हैं तो उनका पति भी स्पेशल ही होना चाहिए। उनके पति भी VD की तरह ही होने चाहिए। मेरा मतलब है काफी डेयरिंग और ताकतवर जो उन्हें प्रोटेक्ट कर सके। हम उन्हें क्वीन कहते हैं तो उनके पति भी किंग जैसे होने चाहिए।’ ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। एक्ट्रेस के फैंस भी इस पर अपनी राय देते हुए दिखाई दिए। वहीं, ये ट्वीट रश्मिका मंदाना तक पहुंच गया। एक्ट्रेस ने भी इस पर मजेदार रिप्लाई कर दिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss फेम Bandgee Kallra संग पड़ोसी ने की ऐसी हरकत, शिकायत दर्ज करवाने पहुंची एक्ट्रेस
रश्मिका मंदाना के रिप्लाई ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन
उन्होंने अपने इस ट्वीट में अफेयर की खबरों से इंकार नहीं किया। बल्कि कुछ ऐसा लिखा जिससे फैंस इनकी शादी की खबर पक्की समझ बैठे हैं। दरअसल, रश्मिका मंदाना ने हंसते हुए लिखा है, ‘ये एक दम सच है।’ इस ट्वीट के साथ ही एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। अब उनका ये रिप्लाई काफी पसंद किया जा रहा है। इससे एक बार फिर उनकी और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें तेज हो गई हैं। वैसे इससे पहले भी एक्ट्रेस ऐसी कुछ चीजें कर चुकी हैं कि फैंस इनके साथ होने का अंदाजा लगा ही लेते हैं। कभी इनके घर की दीवारों से तो कभी इनके कैप्शन से इनके रिलेशनशिप में होने का हिंट मिल ही जाता है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines