मुंबई: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। लेकिन जबसे उन्होंने 2021 की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ (Pushpa: The Rise) में श्रीवल्ली की भूमिका निभाई है, तबसे वो पूरे भारत में एक लोकप्रिय नाम बन गईं हैं।
इस फिल्म में उनका गाना ‘सामी सामी’ (Rashmika Mandanna Dance on Sami Sami) अब भी फैंस के सर चढ़कर बोल रहा है। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें फैंस की भीड़ में ‘सामी सामी’ डांस करते हुए देखा जा सकता है।
पैपराजी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna Viral Video) कलरफुल स्ट्राइप कोट, वाइट क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम पहने नजर आ रही हैं। उनके आस-पास कुछ लोग नजर आ रहे हैं, जो हाथ में मोबाइल लेकर उन्हें घेरकर खड़े हैं। इन सबके बीच में खड़ी रश्मिका को अपने चार्टबस्टर सॉन्ग ‘सामी सामी’ पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
ये वीडियो हैदराबाद के एक कार्यक्रम का है, जहां रश्मिका ने परफॉर्म कर सभी का दिल जीत लिया। इसी के साथ एक्ट्रेस अपने कातिलाना हरकतों से मंच पर आग लगाती देखी जा सकती हैं। कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की है, तो वहीं ज्यादातर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये थक गई होंगी सामी सामी करते और हम तो थक गए हैं ही’, जबकि दूसरे ने लिखा, ‘बस कर दो दीदी।’
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा: द राइज़ दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होते ही छा गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। अब इसके सीक्वल की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
अभी पढ़ें – Pre-Diwali Party: आयुष्मान खुराना ने थ्रो की दिवाली पार्टी, इन स्टार्स ने बिखेरा जलवा
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रश्मिका वर्तमान की पहली बॉलीवुड फिल्म Goodbye हाल ही में रिलीज हुई है। विकास बहल द्वारा निर्देशित, Goodbye में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे अमिताभ बच्चा और नीना गुप्ता भी हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
26 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
21 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
23 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines