कौन है वो लड़की, जिसके चेहरे पर Rashmika Mandanna का फेस लगाकर वीडियो वायरल किया गया

Rashmika Mandanna Deepfake Video: क्या आप लोग जानते हैं कि वह लड़की कौन है, जिसका चेहरा रश्मिका मंदाना से बदलकर वीडियो एडिट करके वायरल किया गया है?

What is 'Deepfake' Technology

What is 'Deepfake' Technology

Who Is The Girl Whose Face Replaced With Rashmika Mandanna: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो वीडियो पर विवाद गहराता जा रहा है। एक्ट्रेस का फर्जी वीडियो वायरल होने पर बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भड़कते हुए सरकार से वीडियो एडिट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी सोशल मीडिया यूजर्स को चेतावनी देते हुए समय रहते संभलने को कहा है, लेकिन क्या आप लोग जानते हैं कि वह लड़की कौन है, जिसका चेहरा रश्मिका मंदाना से बदलकर वीडियो एडिट करके वायरल किया गया है? आइए हम आपको बताते हैं कि वह लड़की असल में कौन है?

विज्ञापन

<

विज्ञापन

>

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया रियल लड़की का वीडियो

बिग-बी अमिताभ बच्चन ने रश्मिका मंदाना का सपोर्ट करते हुए उनके चेहरे वाले वायरल वीडियो की सच्चाई दुनिया को बताई। उन्होंने असली लड़की का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया और बताया कि यह लड़की ब्रिटिश-भारतीय लड़की जारा पटेल है। क्लिप के साथ अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, Information। दरअसल, सबसे पहले उसी पत्रकार अभिषेक ने इस लड़की का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया था, जिसने रश्मिका के फेस वाले नकली वीडियो से दुनिया को अवगत को कराया। अभिषेक के ट्वीट को ही अमिताभ बच्चन ने री-ट्वीट करके रिप्लाई करते हुए असलियत बताई। बता दें कि ओरिजनल वीडियो 9 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के जरिए एडिट करके आगे वायरल किया गया। यह हरकत किसने की, अभी इसकी जांच होनी बाकी है।

विज्ञापन

<

>

विज्ञापन

मंत्री की चेतावनी, अमिताभ बच्चन की कार्रवाई की मांग

बता दें कि वीडियो को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ यानी AI टेक्नोलॉजी की मदद से बनाया गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि AI जैसे प्लेटफॉर्म से निपटने की जरूरत है। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को कानूनी दायित्व के रूप में नियमों का पालन करना ही होगा। सभी प्लेटफार्मों को सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी यूजर द्वारा कोई गलत सूचना पोस्ट न की जाए। यदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नियमों का पालन करने में विफल रहते हैं तो एक्ट का नियम 7 लागू किया जाएगा। उक्त प्लेटफॉर्म को IPC के प्रावधानों के तहत पीड़ित व्यक्ति द्वारा अदालत में ले जाया जा सकता है। बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करके वीडियो एडिट करके लीक करने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की मांग की है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ