Tiger 3 Katrina Kaif Towel Fight Scene Morphed: सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गाने ने इस एक्शन ड्रामा को मोस्ट अवेटेड बना दिया है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही ‘टाइगर 3’ बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। फिल्म भले ही 12 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, लेकिन एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने अभी से कई फिल्मों को पछाड़ना शुरू कर दिया है। जैसे फिल्म ने ‘गदर 2’ को एडवांस बुकिंग में पछाड़ दिया है। वहीं इस फिल्म में कटरीना का टॉवल फाइट सीन दिखाया गया है। अब खबर है कि कटरीना के इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसके बाद लोगों का पारा हाई होता नजर आ रहा है।
नहीं थम रहा फेक फोटोज का सिलसिला
बीते दिन रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। इसपर अभिनेत्री का रिएक्शन भी आ गया है। उन्होंने ऐसी हरकतों को खतरनाक बताया है। लेकिन फेक वीडियोज और तस्वीरों का सिलसिला यहीं थमता नहीं दिख रहा है। अब सलमान खान की एक्ट्रेस कटरीना कैफ की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ हो गई है। दरअसल ‘टाइगर 3’ में कटरीना कैफ का टॉवल फाइट सीन दिखाया गया है। इस सीन संग छेड़छाड़ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: Movie Release This Week: इस हफ्ते होगी ‘टाइगर’ की दहाड़, यहां जानें Advance Booking से Salman की फीस तक सबकुछ
कटरीना की फोटो से हुई छेड़छाड़
कटरीना की इस फोटो को देखने के बाद फैंस काफी नाराज हो गए हैं। यूजर्स ने साइबर क्राइम से कड़ा एक्शन लेने की गुहार लगाई है। एक यूजर का कहना है, ‘यह सब रोकने की जरूरत है। यह शर्मनाक हरकत है।’ लोगों ने इस हरकत को बहुत ही बेहूदा बताया है। वहीं टॉवल सीन पर कटरीना का रिएक्शन आया था। उन्होंने कहा था, ‘मुझे स्क्रीन पर जोखिम भरे एक्शन सीक्वेंस करना पसंद है और जब एक फीमेल एक्शन हीरोइन होने की बात आती है तो टाइगर फ्रेंचाइजी ने हमेशा मुझे चीजों को कई पायदान ऊपर ले जाने का मौका दिया है!मैंने जोया के जरिए एक सुपर जासूस की लाइफ जी है और मुझे यह फैक्ट बहुत पसंद है कि वह एक फाइटर हैं!’
https://twitter.com/AhmedSrkMan2/status/1721567425483677913
ऐसे शूट किया फाइट सीन
कटरीना ने आगे कहा, ‘इसे शूट करना बहुत ही कठिन था, क्योंकि इसे भाप से भरे हम्माम के अंदर शूट करना था। इसमें पकड़ना, बचाव करना, घूंसा मारना और लात मारना सब कुछ बेहद मुश्किल रहा। इस शानदार सीन के बारे में सोचने के लिए फिल्म मेकर्स को सलाम। मुझे नहीं लगता कि भारत में स्क्रीन पर दो महिलाओं का ऐसा कोई फाइट सीक्वेंस रहा है।’
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
17 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines