Rashmika Mandanna Deepfake Video Delhi Police Registers FIR: रश्मिका मंदाना के डीपफेक एआई-जनरेटेड वीडियो पर बवाल मचने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस संबंध में आईपीसी, 1860 की धारा 465 और 469 और आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 66सी और 66ई के तहत पीएस स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस में एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है।
टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग पर जताई थी चिंता
डीपफेक एक डिजिटल तरीका है, जहां यूजर एआई तकनीक का उपयोग करके एक व्यक्ति के चेहरे को दूसरे से बदल सकता है। ‘पुष्पा’, ‘मिशन मजनू’ और आगामी ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए फेमस रश्मिका मंदाना ने अपने डीपफेक वीडियो के वायरल होने के बाद टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की थी।
आहत हैं रश्मिका मंदाना
एक सोशल मीडिया पोस्ट में मंदाना ने कहा था कि वह वीडियो देखकर आहत हुई हैं। उनके डीपफेक वीडियो में एक लिफ्ट के अंदर ब्लैक आउटफिट में महिला को दिखाया गया है। मंदाना की तरह दिखने के लिए उसके चेहरे को एआई का इस्तेमाल कर एडिट किया गया था। इसमें चेहरा रश्मिका मंदाना का था, जबकि बॉडी दूसरी महिला की थी। इसे इस तरह से एडिट किया गया था, जिससे यह रश्मिका मंदाना का वीडियो लग रहा है, जबकि यह एक फेक वीडियो था। हालांकि यह देखते ही देखते वायरल हो गया था।
सरकार ने भेजा रिमाइंडर
मंदाना के इस डीपफेक मामले पर बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी नाराजगी जताई थी। इसके बाद काफी बवाल मच चुका है। पिछले दिनों डीपफेक वीडियो पर भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को एक सख्त रिमाइंडर जारी किया था। जिसमें डीपफेक को नियंत्रित करने वाले कानूनी प्रावधानों और संबंधित दंडों की बात कही गई थी। बताते चलें कि मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा था।
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
36 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
2 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines