रश्मिका का Deepfake Video बनाने वाले की अब खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने Meta से मांगा वीडियो का URL

Delhi Police asked Meta account details shared Rashmika deepfake: रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो बनाने और उसे पोस्ट करने वाले शख्स की अब खैर नहीं है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मेटा से वीडियो का यूआरएल मांगा है।

रश्मिका का Deepfake Video बनाने वाले की अब खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने Meta से मांगा वीडियो का URL

Delhi Police asked Meta account details shared Rashmika deepfake: दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक एआई-जनरेटेड वीडियो के संबंध में मामला दर्ज करने के एक दिन बाद, मेटा (Meta) से वायरल वीडियो का यूआरएल मांगा है। बता दें कि रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में काले वर्कआउट ड्रेस में एक ब्रिटिश-भारतीय इंफ्लुएंसर महिला का चेहरा एडिट किया गया और उसकी जगह रश्मिका मंदाना का चेहरा लगा दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने मेटा से सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले लोगों की भी जानकारी मांगी है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की थी आईपीसी के तहत एफआईआर

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि जिसने यह वीडियो एडिट किया है, हमने उस अकाउंट की यूआरएल आईडी तक पहुंचने के लिए मेटा को लिखा है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) 1860 की धारा 465 (जालसाजी) और 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना), और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 सी (पहचान की चोरी) और 66 ई (गोपनीयता का उल्लंघन) के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सरकार ने सोशल मीडिया कंपनी को जारी की थी चेतावनी

इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भी इंटरनेट पर वीडियो एडिट और शेयर करने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को नोटिस दिया था। वीडियो के सामने आने के बाद आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी दी थी और उन्हें नियमों का पालन करने को कहा था। बता दें कि रश्मिका मंदाना  का डीपफेक वीडियो सामने आने के बाद अमिताभ बच्चन ने उनका सपोर्ट किया था। उन्होंने कहा था कि ये कानूनी दृष्टि से एक मजबूत मामला हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ