Rashmika Mandanna Deepfake Case: हाल ही में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को लेकर एक बड़ी कंट्रोवर्सी हुई थी। एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा भयानक किस्सा हुआ जिसके बाद न सिर्फ रश्मिका और उनके फैंस बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हिल गई थी। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) तक ने आगे आकर एक्ट्रेस का सपोर्ट किया था। जब रश्मिका मंदाना का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ये मामला काफी गरमा गया था। इस डीपफेक वीडियो पर एक्ट्रेस का गुस्सा भी फूटा था।
यह भी पढ़ें: Harshad Chopda और Rajan Shahi में छिड़ी लड़ाई? Yeh Rishta के डायरेक्टर बोले ‘मेरी यूनिट जानती है वो कितना…’
डीपफेक मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
बिग बी की एडवाइस के बाद एक्ट्रेस ने इस मामले पर एक्शन लिया और पुलिस में इस केस को लेकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं, अब रश्मिका मंदाना डीपफेक (Rashmika Mandanna Deepfake Video) मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब इस केस में पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। दिल्ली पुलिस ने अब इस केस में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आज यानी बुधवार को दिल्ली पुलिस के हाथ इस मामले में शामिल चार लोग लगे हैं। लेकिन वीडियो क्रिएट करने वाला मुख्य आरोपी कौन है ये अभी भी रिवील नहीं हुआ है।
मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस
इस शख्स की तलाश में अभी तक पुलिस जुटी हुई है। जिन चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है वो तो बस इस वीडियो के अपलोडर हैं और क्रिएटर तो अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर है। ऐसे में अब देखना होगा कि इस केस में आगे कौन-सा नया मोड़ सामने आता है। साथ ही जिसने एक्ट्रेस के खिलाफ ये साजिश की है वो शख्स कब पकड़ा जाएगा इसका भी एक्ट्रेस और उनके फैंस को इंतजार है। हो सकता है कि इन चारों में से कोई एक अपना मुंह खोल दे और वो शख्स जल्द ही पकड़ा जाए।
रश्मिका ने डीपफेक पर जताई थी चिंता
याद दिला दें, जब एक्ट्रेस का ये वीडियो वायरल हुआ था तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस पर निराशा जताई थी। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी चिंता जाहिर की थी कि अगर ये किसी और लड़की के साथ होता या किसी स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़की के साथ होता तो वो शायद इस चीज से डील नहीं कर पाती। ऐसे में एक्ट्रेस का उठाया ये कदम बाकी लोगों के साथ हो सकते भयानक किस्से को रोक सकता है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
40 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines