Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. शादियों का सीजन भी चल रहा है, ऐसे में किसी ना किसी की शादी के बारे में चर्चा सुनने को मिल ही जाती है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर भी कई तरह की बातें सुनने को मिल ही जाती है. इस बीच अब खुद रश्मिका ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. आइए जानते हैं कि अभिनेत्री का इस पर क्या कहना है?
क्या बोलीं रश्मिका मंदाना?
दरअसल, हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर ऑफ इंडिया से रश्मिका ने इस बारे में बात की. इस दौरान एक्ट्रेस से विजय संग शादी पर सवाल किया गया, जिसके जवाब में अभिनेत्री ने ना तो इन खबरों की पुष्टि की और ना ही इनका खंडन किया. रश्मिका ने कहा कि मैं शादी की पुष्टि या फिर खंडन नहीं करूंगी, लेकिन मैं बस इतना कहूंगी कि जब हमें इस बारे में बात करनी होगी, तो हम करेंगे.
उदयपुर में शादी की चर्चा
गौरतलब है कि बीते दिनों सुनने में आया था कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी, लेकिन इसको लेकर कुछ भी ऑफिशयली सामने नहीं आया. हालांकि, हिंद्स्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि रश्मिका और विजय की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.
अक्टूबर में सगाई की रूमर्स
इसके अलावा ये भी सुनने में आया था कि इसी साल अक्टूबर के महीने में दोनों की सगाई भी हो चुकी है. चर्चा हुई थी कि दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में अपनी सगाई की, लेकिन दोनों की सगाई को लेकर कुछ भी ऑफिशयली सामने नहीं आया. ऐसे में लोगों में ये कंफ्यूजन है कि क्या दोनों की सगाई हुई है या फिर ये बस रूमर्स ही हैं.
समय-समय पर उड़ती हैं रूमर्स
बता दें कि समय-समय पर रश्मिका और विजय को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आता ही रहता है. हालांकि, दोनों में से कभी भी किसी ने इन खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या दोनों की शादी होती है या फिर दोनों की डेटिंग की सिर्फ रूमर्स हैं.
यह भी पढ़ें- ‘शहनाज की कमाई खाता रहूंगा…’, Shehbaz Badesha ने हेटर्स को दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
28 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines