Rashmika Mandanna: इन दिनों साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर बेहद चर्चा में हैं। हर तरफ अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को लेकर बातें हो रही हैं। साथ ही लोगों को दोनों स्टार्स की इस फिल्म के रिलीज होने का भी बेसब्री से इंतजार है। अल्लू अर्जुन साउथ के टॉप एक्टर हैं और उनकी पॉपुलैरिटी का कोई हिसाब नहीं है, लेकिन रश्मिका मंदाना की अगर बात करें तो वो भी कम नहीं हैं। जी हां, रश्मिका मंदाना ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ऐसी पकड़ बना रखी है कि उन्होंने 8 साल में टिकट खिड़की पर धमाका कर दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर रश्मिका मंदाना ने ऐसा क्या किया है, तो आइए जानते हैं…
8 साल में 15 सुपरहिट
दरअसल, रश्मिका मंदाना ने 8 साल पहले फिल्मों की दुनिया में एंट्री की थी। जी हां, महज 8 सालों में ही साउथ की इस हसीना ने 15 हिट फिल्में दे दी हैं और ये दुनिया के सामने एक सुपरस्टार बनकर सामने आई हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। ये एक कन्नड़ फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
2017 में दी सुपरहिट
रश्मिका की इस फिल्म को महज 4 करोड़ रुपये में बनाया गया था, लेकिन इसने दुनियाभर में 50 करोड़ का कारोबार किया था। जैसे ही साल 2017 आया, तो एक्ट्रेस ने दो बार टिकट खिड़की पर एंट्री की और उनकी कन्नड़ फिल्म ‘अंजनीपुत्र’ और ‘चमक’ रिलीज हुई। इन दिनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की और खूब नोट छापे।
2020 में भी ब्लॉकबस्टर
इसके बाद साल 2018 में रश्मिका मंदाना तीन फिल्मों में नजर आईं, जिसमें ‘चलो’, ‘गीता गोविंदम’ तो सुपरहिट रहीं और ‘देवदास’ फ्लॉप नजर आईं। इसके बाद साल 2019 में भी रश्मिका दो फिल्मों में नजर आईं, जिसमें ‘यजमान’ ब्लॉकबस्टर रहीं और तेलुगु फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ फ्लॉप निकली। साल 2020 में एक्ट्रेस ‘सरिलरु नीकेवरु’ और ‘भीष्मा’ में नजर आईं, जो सुपरहिट रहीं।
फिल्म ‘वारिसू’ में दिखीं रश्मिका
इसके बाद रश्मिका मंदाना साल 2021 में आई कन्नड़ फिल्म ‘पोगारू’, तमिल ‘सुल्तान’ और तेलुगु ‘पुष्पा: द राइज’ में नजर आईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया। इसके बाद साल 2022 में रश्मिका तेलुगु फिल्म Aadavaallu Meeku Johaarlu, सीता रामम में नजर आईं, जो हिट थी और ‘गुडबाय’ फ्लॉप रही थी। इसके बाद साल 2023 में एक्ट्रेस को तमिल फिल्म ‘वारिसू’ में दिखी।
‘पुष्पा 2’ में नजर आएंगी रश्मिका
साल 2023 में ही रश्मिका में ही ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया। इसके अलावा एक्ट्रेस को ओटीटी फिल्म ‘मिशन मजनू’ में भी देखा गया। वहीं, एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें ‘पुष्पा 2’, ‘कुबेर’, ‘छावा’ और ‘सिकंदर’ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 ने तोड़ा 52 साल का ये रिकॉर्ड, Allu Arjun की फिल्म ऐसा करने वाली पहली मूवी
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines