Rashmika Mandanna Birthday Special: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपना जलवा बिखेर रहीं रश्मिका मंदाना आज अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके करोड़ों फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देते नहीं थक रहे हैं। रश्मिका मंदाना ने अपने करियर में अब तक कई फिल्में की हैं, लेकिन करियर की शुरुआत में ही एक्ट्रेस ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर छाप छोड़ दी थी। यही वजह है कि पूरे इंडिया में उनके फैंस हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रश्मिका को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं थी? इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया था।
ऐसे मिला था पहली फिल्म का ऑफर
एक्सप्रेशन क्वीन कही जाने वालीं रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था। साल 2016 में उन्होंने ‘किरिक पार्टी’ से साउथ में डेब्यू किया। फिल्म जबरदस्त हिट रही और रश्मिका को SIIMA बेस्ट डेब्यू का अवार्ड मिला। हालांकि फिल्म ऑफर होने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ब्यूटी पीजेंट का अवार्ड जीतने के बाद उन्हें पहली फिल्म ऑफर की गई थी।
प्रैंक समझकर कट किया था फोन
रश्मिका मंदाना ने बताया था कि जब उन्हें पहली फिल्म ऑफर की गई तो उन्हें यह प्रैंक लगा था। यही नहीं उन्होंने कॉल को प्रैंक समझकर नंबर तक ब्लॉक कर दिया था। मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया, ‘किरिक पार्टी के लिए मेकर्स को मैच्योर फेस चाहिए था। मुझे प्रोडक्शन की ओर से कॉल आया तो मुझे यह प्रैंक लगा था। मुझे फिल्में करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। इसलिए मैंने कॉल कट कर दी। इसके बाद उन्होंने मुझे हर कनेक्शन के जरिए कॉल करने की कोशिश की थी।’
गूगल ने बनाया नेशनल क्रश
रश्मिका मंदाना को साल 2020 में नेशनल क्रश घोषित किया गया था। दरअसल, सोशल मीडिया पर #Rashmikamandanna ट्रेंड होता था। इसके बाद उन्हें नेशनल क्रश का टैग दिया गया। अब गूगल पर ‘नेशनल क्रश’ कीवर्ड सर्च करने से रश्मिका मंदाना की फोटो दिखाई देती है। यहां तक कि सर्च इंजन में उनका नाम नेशनल क्रश रखा गया है।
इन फिल्मों से बनीं स्टार
रश्मिका मंदाना ने अपने करियर में अब तक कई फिल्में की हैं। सामंथा रुथ प्रभु के मना करने के बाद ‘पुष्पा’ रश्मिका के हिस्से में आई। फिल्म में श्रीवल्ली का किरदार निभाकर एक्ट्रेस ने साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की। इसके अलावा रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में उनके काम को काफी पसंद किया गया था।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
3 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
14 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
14 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
16 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines