हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Animal से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आया सामने, इस किरदार में आएंगी नजर

विज्ञापन
image credit: instagram

Animal Rashmika Mandanna First Look: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर काफी बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर धांसू अवतार में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों मेकर्स ने अनिल कपूर का भी लुक रिवील किया है। अब रश्मिका मंदाना का भी लुक सामने आ गया है और मेकर्स ने यह भी बता दिया गया है कि वह किस किरदार में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने आपत्तिजनक बयान पर BJP सांसद को पढ़ाया मर्यादा का पाठ, कहा- श्रीराम के कथनों पर चलें और मर्यादा रखें

इंस्टाग्राम पर शेयर किया लुक

बता दें कि रश्मिका मंदाना पहली बार रणबीर कपूर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। काफी समय पहले रश्मिका का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वह पहाड़ियों में शूटिंग करती नजर आ रही थीं। तभी इस बात का खुलासा हुआ था कि रणबीर और रश्मिका एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। अब इस पोस्टर में रश्मिका के किरदार का भी खुलासा हो गया है। रश्मिका ने खुद फिल्म से अपना लुक इंस्टाग्राम पर साझा किया।

विज्ञापन

ऐसा होगा किरदार

पोस्टर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, मिलिए गीतांजलि से। इस फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार का नाम गीतांजलि है। वहीं पोस्टर में देखा जा सकता है कि रेड और व्हाइट कलर की खूबसूरत सी साड़ी कैरी की है। इसमें वह अपने लुक से हर किसी का दिल जीत रही हैं। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री का यह लुक काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं एक्ट्रेस की सादगी भी सभी को पसंद आ रही है।

इस दिन रिलीज होगा टीजर

वहीं सबसे पहले फिल्म से रणबीर कपूर और फिर अनिल कपूर का लुक सामने आया था। जल्द इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जाएगा। वहीं संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म का टीजर 28 सितंबर को सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola