हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हमें इंवाइट नहीं कर रहे?', सवाल सुनकर रश्मिका के गाल हुए लाल, शर्माकर दिया ये जवाब

Rashmika Mandanna On Marriage: कुछ समय से रश्मिका मंदाना और विजय विजय देवरकोंडा की शादी के रूमर्स काफी तेज हैं. इसी बीच पपराज़ी ने उनसे शादी से जुड़ा ऐसा सवाल पूछ लिया, जिससे उनके गाल लाल हो गए. उन्होंने शर्माकर ऐसा रिएक्शन दिया, जिससे यह रूमर और तेज हो गया.

विज्ञापन
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding Rumors

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding Rumors: साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप से जुड़े रूमर्स काफी समय से चर्चा का पार्ट बने हुए हैं. इसी बीच दोनों की शादी को लेकर भी अफवाह तेज हो गई है. तभी रश्मिका से पपराजी ने कुछ ऐसा सवाल पूछा, जिससे उनके रिएक्शन ने काफी कुछ कह दिया.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar के इस गाने का दुनियाभर में जलवा, बना डाला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिंगर जल्द करेंगे इंडिया टूर

पपराजी ने रश्मिका से क्या सवाल पूछा?

रश्मिका मंदाना आजकल बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री हैं. उनकी मुस्कान और मासूमियत हर किसी का दिल जीत लेती है. हाल ही में Instant Bollywood का यह वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पपराज़ी ने उनसे एक मजेदार सवाल पूछा. यह सवाल था- “हमें इंवाइट नहीं कर रहे?” यह सवाल उनकी और विजय देवरकोंडा की कथित शादी की अफवाहों के बीच सामने आया.

विज्ञापन

क्या था रश्मिका मंदाना का जवाब?

रश्मिका ने जैसे ही यह सवाल सुना, उनके गाल लाल हो गए. वे बहुत शर्मा गईं. उनका चेहरा देखकर लग रहा था कि वे हंस भी रही हैं और शर्म भी महसूस कर रही हैं. उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया, बस मुस्कुराकर और थोड़ा सिर झुकाकर आगे बढ़ गईं. इस छोटे से पल ने उनके और विजय के बीच बने रिश्ते के बारे में सब कुछ बयां कर दिया.

यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड्स की थ्रिलर सीरीज, जिसे देख 90 के दशक में पहुंच जाएगी ऑडियंस! Z5 की रही ट्रेंडिंग

विज्ञापन

रश्मिका और विजय की शाही की अफवाहें

पिछले दिनों रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर काफी अफवाहें चल रहीं हैं. लोगों का मानना है कि यह दोनों कलाकार फरवरी में शादी करने वाले हैं. हालांकि, इस खबर की कोई ऑफीशियल जानकारी नहीं है. कई बार इवेंट्स में दोनों को एक-दूसरे की तारीफ करते हुए देखा गया है. वहीं जब भी विजय का नाम लिया जाता है, तब तब रश्मिका शर्मा जाती हैं. काफी समय से इन दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ते की अफवाहें बाजार में घूम रही हैं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्में

रियल और रील लाइफ में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों की जोड़ी दर्शकों का काफी पसंद आती है. दोनों ने ‘गेली’ और ‘वर्ल्ड फेमस लवर’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. वहीं जल्द ही फिल्म Ranabaali में फिर से यह जोड़ी साथ नजर आने वाली है. दर्शकों को पर्दे पर रश्मिका और विजय की जोड़ी काफी पसंद आती है. वहीं कई बार कुछ फोटोज में लोगों ने रश्मिका और विजय को एक साथ स्पॉट किया है. यह फोटोज ज्यादातर किसी विकेशन या फंक्शन की होती हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कभी मूंगफली बेचता था ये सितारा, फिर डेब्यू फिल्म से ही बने ‘हीरो’; आज बेटा भी है स्टार; पहचाना कौन?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola