Rashmika Vijay Diwali Celebration: दिवाली का त्यौहार सभी के लिए बेहद स्पेशल रहा। ये दिवाली कई सेलेब्स की शादी के बाद पहली दिवाली थी। वहीं, कुछ रूमर्ड लव बर्ड्स ने भी इस बार ये फेस्टिवल साथ सेलिब्रेट किया। इनमें से ही एक हैं साउथ के पॉपुलर रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda)। अब फैंस का दावा है कि रश्मिका और विजय ने कल साथ में दिवाली का जश्न मनाया है और इनकी ये चोरी सोशल मीडिया से पकड़ी गई है। तो चलिए जानते हैं आखिर मामला क्या है।
यह भी पढ़ें: Juhi Chawla Birthday: जब जूही ने Salman Khan को कर दिया था रिजेक्ट, Tiger आज भी मारते हैं एक्ट्रेस को ताना
फोटोज देख हुआ शक
दरअसल, इनकी दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विजय ने अपनी फैमिली के साथ फेस्टिवल मनाते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 3 तस्वीरें शेयर की हैं और फैंस को भी शुभकामनाएं दी हैं। दूसरी ओर रश्मिका ने अपने अकाउंट से अपनी एक फोटो पोस्ट कर फैंस को दिवाली विश की। हालांकि, दोनों की ही पोस्ट की गई फोटोज में ये रूमर्ड कपल कहीं साथ नज़र नहीं आया। लेकिन फिर भी सभी समझ गए कि ये दोनों कल साथ ही थे।
फैंस ने पकड़ी चोरी
अब इन फोटोज में फैंस ने कुछ ऐसा कनेक्शन ढूंढ लिया है जिसके बाद इनके रिलेशनशिप में होने की खबरें फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें, कल रश्मिका और विजय ने एक ही समय पर अपना दिवाली पोस्ट शेयर किया था। इतना ही नहीं दोनों का कैप्शन भी सेम था। रश्मिका और विजय दोनों ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’Happy Diwali my loves’ अब ये देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
फैंस का रिएक्शन
एक यूजर ने इनके पोस्ट पर कमेंट किया, ‘कौन इस बात से सहमत है कि वो विजय देवरकोंडा के घर में है?’ एक ने रश्मिका के पोस्ट को देख कहा, ‘विजय देवरकोंडा के घर में हैं, उसी दीवार के साथ विजय ने भी पोस्ट किया है।’ एक फैन बोला, ‘रश्मिका मैडम वाला कैप्शन वाह विजय सर।’ किसी ने कहा, ‘यही कैप्शन मैंने रश्मिका की पोस्ट में देखा है। इसे कहते हैं एक जैसी सोच वाली दोस्ती।’ एक कमेंट आया, ‘वही कैप्शन, वही जगह, वही बैकग्राउंड वॉल।’ एक शख्स ने लिखा, ‘रश्मिका और विजय ने सेम लिखा है हैप्पी दिवाली माय लव।’ कोई बोला, ‘रश्मिका का कैप्शन चुरा लिया.. विजय देवरकोंडा।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines