Rashmika Govinda: गोविंदा संग रश्मिका मंदना ने किया जबरदस्त डांस, श्रीवल्ली की अदा पर फैंस हुए फिदा

govinda

Rashmika Mandanna Dance With Govinda: साउथ स्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) आजकल लाइम लाइट में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस को नेशनल क्रश के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में पुष्पा स्टार ‘DID सुपर मॉम्स (DID Super Moms)’ में पहुंची थीं। यहां एक्ट्रेस ने गोविंदा संग जमकर डांस किया। स्टार्स का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदा संग किया डांस

गौरतलब है कि रश्मिका जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में रश्मिका मेगास्टार अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ काम कर रही हैं। फिल्म का नाम ‘गुडबाय (Good Bye)’ है। हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए रश्मिका टीवी के डांस रियलिटी शो ‘DID सुपर मॉम्स (DID Super Moms)’ में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड स्टार गोविंदा (Govinda) संग ‘सामी सामी’ सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया।

विज्ञापन

देसी लुक में नजर आईं रश्मिका

एक्ट्रेस ने गोविंदा के अलावा कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा संग भी श्रीवल्ली गाने के हूक स्टेप्स करती नजर आईं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें इस दौरान वो देसी अवतार में दिखाई दीं। गोल्डन साड़ी में रश्मिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। रश्मिका का यह डांस वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी एक्ट्रेस के डांस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू रश्मिका मंदाना

आपको बता दें कि पुष्पा स्टार रश्मिका मंदाना फिल्म ‘गुडबाय’ से अपना बॉलीवुड सफर शुरू करने वाली हैं। यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज (Goodbye Release Date) होने वाली है।इसके अलावा रश्मिका जल्द ही पुष्पा फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट पर भी काम शुरू करेंगी।फिल्म ‘पुष्पा: द राइज – पार्ट 1’ साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने एक्ट्रेस को लोकप्रियता के शिखर पर बिठा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ