हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीवी से बनी स्टार, बिग बॉस से मिली अलग पहचान; भोजपुरी-बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी ये हसीना

टीवी की एक हसीना ऐसी हैं जो अपने एक ही सीरियल से स्टार बन गईं. वहीं ये एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. बिग बॉस में भी ये हसीना अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं.

विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे जिन्होंने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई. टीवी पर छाने के बाद ये सितारे आज भी ऑडियंस के फेवरेट हैं. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जो टीवी की स्टार हैं. एक्ट्रेस ने अपने टीवी सीरियल से ऑडियंस के दिलों में काफी सालों तक पहचान बनाई. वहीं ये एक्ट्रेस टीवी के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं. बिग बॉस में आने के बाद एक्ट्रेस की इमेज पूरी तरह से बदल गई थी. जी हां हम बात कर रहे हैं रश्मि देसाई की. एक्ट्रेस कल यानी 13 फरवरी को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

भोजपुरी फिल्मों में किया काम

रश्मि देसाई ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से की थी. भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने कई बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया. उनकी पहली फिल्म साल 2002 में आई थी. इस फिल्म का नाम ‘कन्यादान’ था. इसके बाद एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया में कदम रखा. साल 2008 में एक्ट्रेस का ‘उतरन’ सीरियल आया था. ये शो टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल बन गया था. इस सीरियल में रश्मि ने तपस्या का किरदार निभाया था, जो ऑडियंस को काफी पसंद भी आया था.

यह भी पढ़ें: 24 साल की Sreeleela बनीं डॉक्टर, एक्टिंग संग पूरी की MBBS की पढ़ाई; डिग्री लेते हुए वीडियो वायरल

विज्ञापन

एक सीरियल से बनीं टीवी स्टार

‘उतरन’ से टीवी की स्टार बनने वालीं रश्मि देसाई ने इसके बाद कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया. एक्ट्रेस ने ‘दबंग 2’ से फिल्मों में डेब्यू किया था. हालांकि इस फिल्म में एक्ट्रेस का कैमियो था. इसके बाद उनका टीवी शो ‘दिल से दिल तक’ आया और ये भी काफी हिट रहा. वहीं एक्ट्रेस ‘ये लम्हे जुदाई के’, ‘सबनम मौसी’, और ‘सुपरस्टार’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं Aishwarya Mohanraj? जिन्होंने इंजेक्शन से घटाया वजन; सोहा अली खान ने भी की तारीफ

विज्ञापन

बिग बॉस में आ चुकीं नजर

रश्मि देसाई की इमेज सलमान खान के शो बिग बॉस में आकर पूरी तरह से बदल गई. ‘बिग बॉस 13’ में रश्मि देसाई की पर्सनैलिटी को फैंस ने काफी पसंद किया था. इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी लड़ाई आइकॉनिक रही थी. वहीं बता दें सिद्धार्थ और रश्मि एक-साथ टीवी सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में भी काम कर चुके हैं. फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola